28 दिन तक पांच राशियों की चमकेगी सोने जैसी किस्मत, कन्या राशि में सूर्य गोचर से प्रॉफिट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Surya Rashifal Sun in Virgo Horoscope 2026 : सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। सूर्य का ये गोचर कुछ राशियों की किस्मत पलटने वाला है। 

Surya Rashifal Sun in Virgo Horoscope Surya Gochar Kanya Rashi 28 din me rashi ko profit
सूर्य गोचर का राशिफल

Surya Rashifal Sun in Virgo Horoscope 2026 : ग्रहों के राजा ने हाल ही में अपनी चाल में बदलाव किया है। सूर्य का गोचर करना कुछ राशियों की किस्मत में बदलाव ला सकता है। ग्रहों के राजा सूर्य इस समय कन्या राशि में विराजे हुए हैं। कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 सितंबर 2026 से लेकर 17 अक्टूबर 2026 तक सूर्य का गोचर कन्या राशि में होगा। ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन करना कुछ राशियों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव ला सकता है। इस समय बुध भी कन्या राशि में बैठे हुए हैं। सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। सूर्य और बुध मिलकर 26 सितंबर की दोपहर तक बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। आइए पंडित जी से जानते हैं सूर्य का कन्या गोचर किन राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है

28 दिन तक पांच राशियों की चमकेगी सोने जैसी किस्मत, कन्या राशि में सूर्य गोचर से प्रॉफिट

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, कन्या राशि में सूर्य का गोचर करना पांच लगभग राशियों के लिए बेहतरीन रहने वाला है।

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर कैसा रहने वाला है?

कन्या राशि में सूर्य का गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में निवेश के लिए आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है।

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर कैसा रहने वाला है?

कन्या राशि में सूर्य का गोचर करना कर्क राशि के जातकों के लिए शानदार साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा जाहिर करने के अनेक मौके मिलेंगे।

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर कैसा रहने वाला है?

कन्या राशि में सूर्य का गोचर करना धनु राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर कैसा रहने वाला है?

कन्या राशि में सूर्य का गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर कैसा रहने वाला है?

कन्या राशि में सूर्य का गोचर करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। सेहत में भी पहले से सुधार नजर आएगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़28 दिन तक पांच राशियों की चमकेगी सोने जैसी किस्मत, कन्या राशि में सूर्य गोचर