17 दिन तक सोने जैसी चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्य, केतु, बुध गोचर से मिलेगा लाभ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Surya Rashifal Budh Gochar ketu 2026 : जल्द ही सूर्य की राशि में बुध गोचर करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध के सिंह राशि में गोचर करते ही तीन ग्रहों की युति बनेगी। इस युति से कुछ राशियों का भाग्य चमकने वाला है। 

Surya Rashifal Budh Gochar ketu horoscope sun transit mercury 2026 4 rashiyo ke liye lucky from 22 August
सूर्य, केतु, बुध गोचर राशिफल

Surya Rashifal Budh Gochar ketu 2026, सूर्य, केतु, बुध गोचर : ग्रहों का राशि परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर भी अपना प्रभाव डालता है। इस समय सिंह राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, और केतु विराजमान हैं। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। जल्द ही सूर्य की राशि में बुध गोचर करने जा रहे हैं। जब तीन ग्रह एक साथ किसी एक राशि में विराजमान रहते हैं तो इससे त्रिग्रही योग योग का निर्माण होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त 2026 के दिन शाम में 07:33 मिनट पर बुध गोचर करेंगे। 7 सितंबर तक सिंह राशि में तीन ग्रहों की युति बनी रहेगी। बुध के सिंह राशि में गोचर करते ही तीन ग्रहों की युति बनेगी। बुध के गोचर से सूर्य और बुध की युति बनेगी, जो बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेगी। इससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं तीन ग्रहों की युति किन राशियों के लिए अच्छी खबर ला सकती है -

17 दिन तक सोने जैसी चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्य, केतु, बुध गोचर से मिलेगा लाभ

एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सिंह राशि में केतु, सूर्य, बुध का गोचर लगभग 4 राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कर्क राशि के जातकों के लिए केतु, सूर्य, बुध का गोचर कैसा रहेगा?

कर्क राशि के जातकों के लिए केतु, सूर्य, बुध का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। नेतृत्व की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए केतु, सूर्य, बुध का गोचर कैसा रहेगा?

सिंह राशि के जातकों के लिए केतु, सूर्य, बुध का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। समाज को प्रभावित करने और आकर्षित करने की आपकी क्षमता तेज होगी। रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु, सूर्य, बुध का गोचर कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु, सूर्य, बुध का गोचर शुभ साबित हो सकता है। भीड़ से अलग सोचेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि के जातकों के लिए केतु, सूर्य, बुध का गोचर कैसा रहेगा?

मीन राशि के जातकों के लिए केतु, सूर्य, बुध का गोचर पॉजिटिव साबित हो सकता है। जीवन में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। यात्रा करने की भी संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में भी आप मान-सम्मान और पहचान हासिल कर सकेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़17 दिन तक सोने जैसी चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्य, केतु, बुध गोचर से लाभ