17 अक्टूबर से 4 राशियां 30 दिन रहें सावधान, नीच राशि में एक्टिव रहेंगे सूर्य

लाइव हिन्दुस्तान
share

Surya Tula Rashi Parivartan 2026: सूर्य अपनी नीच राशि तुला में आ रहे हैं। सूर्य के तुला गोचर से कई राशियों को अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पंडित जी कहना है कि कुछ विशेष राशियों को सूर्य गोचर काल में सावधानी बरतनी चाहिए।

Surya Tula Rashi Parivartan 2026
सूर्य का तुला गोचर, 4 राशियां रहें सतर्क

Surya Gochar 17 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य साहस, आत्मा, पिता और पराक्रम के कारक माने जाते हैं। पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य अपनी नीच राशि तुला में गोचर करने वाले हैं और 16 नवंबर 2026 यानी करीब 30 दिनों तक इसी राशि में गोचर करेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि तुला राशि में आने से सूर्य नीचस्थ के होंगे यानी इनके शुभ प्रभाव में थोड़ी कमी आ सकती है। तुला राशि में होने से इस समय सूर्य की स्थिति थोड़ी कमजोर या बलहीन हो सकती है। सूर्य का तुला गोचर कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान करेगा, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। जानें पंडित जी से सूर्य का तुला गोचर किन राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है।

सूर्य का तुला गोचर कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा?

कर्क राशि वालों को सूर्य राशि परिवर्तन से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भ्रामक या अशुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मन परेशान रह सकता है। अनाप-शनाप खर्चों के कारण मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं।

सूर्य का तुला गोचर मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा?

मिथुन राशि वालों को सूर्य गोचर से बनते हुए कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय व्यावसायिक उथल-पुथल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव घेर सकता है। धन कमाने के रास्ते में बाधाएं आएंगी और खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। इस समय धन के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

सूर्य का तुला गोचर वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशि वालों को सूर्य राशि परिवर्तन से व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। साहस और पराक्रम में कमी आएगी। भौतिक सुखों में कमी का अनुभव कर सकते हैं। इस समय व्यापारिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

सूर्य का तुला गोचर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा?

मीन राशि के लिए सूर्य का तुला गोचर प्रतिकूल प्रभावों वाला साबित हो सकता है। सूर्य गोचर काल में मानसिक तौर पर अशांति महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। धन से जुड़ी दिक्कतें रह सकती हैं।

सूर्य के अशुभ प्रभावों को कम करने के उपाय:

  1. प्रत्येक रविवार को व्रत करें और गुड़, चना आदि चीजों का दान करें।
  2. प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

3. सूर्य कृपा पाने के लिए नियमित रूप से या रविवार को 'आदित्य हृदय स्तोत्र' का पाठ करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़सूर्य का तुला राशि में गोचर: कल से 4 राशियां 30 दिन रहें सावधान!