Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya Rashi Parivartan kumbh Rashi Rashifal: Sun Transit in Aquarius Horoscope
कल से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

कल से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

संक्षेप:

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को आत्मा, पिता, मान-सम्मान, लीडरशिप और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य को ग्रहों का राजा भी माना जाता है, इसलिए इसका राशि परिवर्तन यानी ट्रांजिट हर व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डालता है।

Feb 12, 2026 03:11 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को आत्मा, पिता, मान-सम्मान, लीडरशिप और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य को ग्रहों का राजा भी माना जाता है, इसलिए इसका राशि परिवर्तन यानी ट्रांजिट हर व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डालता है। जब भी सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलता है। इस समय सूर्य मकर राशि में स्थित हैं और 13 फरवरी 2026 यानी कल सुबह 4:14 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर कुछ लोगों के लिए पॉजिटिव रिजल्ट लेकर आएगा, तो कुछ के लिए थोड़ी चुनौतियां भी दे सकता है। हालांकि ज्योतिष के अनुसार तीन राशियों को इस दौरान खास फायदा मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे…

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह ट्रांजिट अच्छा माना जा रहा है। सूर्य आपके 9वें भाव में प्रवेश करेगा, जिसे भाग्य और धर्म का घर कहा जाता है। इस वजह से किस्मत आपका साथ दे सकती है और कई रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। अगर लंबे समय से कोई काम अटका हुआ था या किसी रिजल्ट का इंतजार था, तो इस समय पॉजिटिव खबर मिल सकती है। ऑफिस या बिजनेस में भी धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में होती दिखेगी। सीनियर्स का सपोर्ट मिल सकता है। इस दौरान आपका झुकाव धार्मिक या स्पिरिचुअल गतिविधियों की तरफ बढ़ेगा। मंदिर दर्शन, पूजा-पाठ या किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। इससे मन को शांति मिलेगी और स्ट्रेस कम होगा। घर के बड़े लोग आपसे डिसिप्लिन की उम्मीद करेंगे। हो सकता है आपको नियमों का पालन ज्यादा करना पड़े, लेकिन यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार होगा और इनकम के नए मौके भी मिल सकते हैं। हेल्थ की बात करें तो पहले से बेहतर महसूस करेंगे। एनर्जी लेवल अच्छा रहेगा और छोटी-मोटी परेशानियां दूर होंगी। कुल मिलाकर यह समय मिथुन राशि वालों के लिए प्रोग्रेस और पॉजिटिविटी लेकर आ सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का यह ट्रांजिट 7वें भाव में होगा। इस भाव का संबंध पार्टनरशिप, शादी और पब्लिक डीलिंग से होता है। इसलिए इस दौरान आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी और आपके कॉन्टैक्ट्स बढ़ेंगे। ये कनेक्शन भविष्य में काम आ सकते हैं। अगर आप बिजनेस करते हैं तो नई डील या पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। ट्रैवल से भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। जॉब करने वालों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आगे ग्रोथ के चांस बनेंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी समय ठीक है। पढ़ाई या करियर से जुड़े नए ऑप्शन सामने आ सकते हैं। अगर आप सोशल या समाज सेवा के काम से जुड़े हैं तो आपकी इज्जत और पहचान बढ़ सकती है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। हालांकि पर्सनल लाइफ में थोड़ा बैलेंस बनाकर चलना जरूरी है। शादीशुदा जीवन में छोटी-मोटी गलतफहमियां या टेंशन आ सकती है। इसलिए बातचीत में शांति और समझदारी रखना बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर मेहनत करने पर यह समय अच्छे रिजल्ट दे सकता है।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर कुछ बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान जीवन में अचानक नई परिस्थितियां बन सकती हैं। शुरुआत में ये बदलाव थोड़े अजीब लग सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में होने लगेंगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं या रिश्तेदारों से मुलाकात बढ़ सकती है। फैमिली के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी शुभ काम या फंक्शन की भी संभावना है। रिश्तों में मिठास बनाए रखना जरूरी है। कोशिश करें कि किसी से बात करते समय गुस्सा या कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न करें, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है। पैसों के मामले सामान्य रहेंगे। बहुत बड़ा फायदा या नुकसान नहीं दिख रहा, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। सोच-समझकर फैसले लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप इस समय लाइफ में अच्छा बैलेंस बना पाएंगे। काम और परिवार दोनों को समय दे सकेंगे। शादीशुदा जीवन में कभी-कभी हल्की टेंशन आ सकती है, लेकिन बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। कुल मिलाकर यह समय स्थिरता और समझदारी से आगे बढ़ने का है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
;;;