Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya Nakshatra Parivartan Sun Transit Horoscope Rashifal Lucky Zodiac Signs
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

संक्षेप:

11 जनवरी 2026, रविवार की सुबह सूर्य अपना नक्षत्र बदलकर उत्तराषाढ़ा में प्रवेश कर गए हैं। खास बात यह है कि सूर्य इस दौरान राशि नहीं बदलेंगे, बल्कि धनु राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को जीत, स्थिरता और लंबे समय तक मिलने वाली सफलता से जोड़ा जाता है।

Jan 11, 2026 08:45 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

11 जनवरी 2026, रविवार की सुबह सूर्य अपना नक्षत्र बदलकर उत्तराषाढ़ा में प्रवेश कर गए हैं। खास बात यह है कि सूर्य इस दौरान राशि नहीं बदलेंगे, बल्कि धनु राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को जीत, स्थिरता और लंबे समय तक मिलने वाली सफलता से जोड़ा जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक जब सूर्य इस नक्षत्र में आते हैं, तो उनकी ताकत और असर बढ़ जाता है। सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व, ऊर्जा और प्रतिष्ठा का कारक माने जाते हैं। ऐसे में यह गोचर कुछ राशियों के लिए करियर, धन और सेहत के लिहाज से अच्छे संकेत लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह गोचर ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। काम करने का जोश बढ़ेगा और अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। किस्मत का साथ मिलने से करियर में नई दिशा मिल सकती है। लंबी यात्रा या किसी बड़े फैसले के योग भी बन सकते हैं। पैसों के मामले में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। रिश्तों में संतुलन बना रहेगा और सेहत भी ठीक रहेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि के लिए यह समय काफी मजबूत माना जा रहा है। आत्मविश्वास अपने शिखर पर रहेगा और लोग आपकी बातों और फैसलों को गंभीरता से लेंगे। नौकरी या कारोबार में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारी या कोई अहम प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। आर्थिक रूप से भी यह दौर अनुकूल है। समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन सौभाग्य को मजबूत करेगा। सोच-समझ और फैसलों में स्पष्टता आएगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और धन लाभ के योग बनेंगे। जो लोग पढ़ाई, रिसर्च या आध्यात्म से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय खास हो सकता है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:कुंभ वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 11 से 17 जनवरी तक का राशिफल

मकर राशि- मकर राशि वालों को इस गोचर का सीधा फायदा उनके काम और मेहनत में देखने को मिल सकता है। लंबे समय से की जा रही मेहनत का नतीजा अब सामने आ सकता है। नौकरी में स्थिरता आएगी और पद या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य की योजनाओं को लेकर मन साफ रहेगा। रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी और सेहत सामान्य बनी रहेगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लिए यह गोचर अचानक मिलने वाले फायदों से जुड़ा हो सकता है। करियर में नए संपर्क बनेंगे और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। समाज में पहचान और मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में चल रही उलझनें भी धीरे-धीरे सुलझने लगेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!