Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya Nakshatra Parivartan 2025: Sun Transit Horoscope and Zodiac Wise Rashifal Predictions
9 नवंबर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में गोचर देगा शुभ फल

9 नवंबर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में गोचर देगा शुभ फल

संक्षेप: ज्योतिष में सूर्य को शक्ति, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी सूर्य अपनी स्थिति या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका सीधा असर कई राशियों पर दिखाई देता है। किसी का रुतबा बढ़ता है, किसी को प्रमोशन मिलता है और कई लोगों के जीवन में नई शुरुआत होती है।

Tue, 4 Nov 2025 01:45 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ज्योतिष में सूर्य को शक्ति, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी सूर्य अपनी स्थिति या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका सीधा असर कई राशियों पर दिखाई देता है। किसी का रुतबा बढ़ता है, किसी को प्रमोशन मिलता है और कई लोगों के जीवन में नई शुरुआत होती है। 19 नवंबर 2025 को सूर्य अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और 2 दिसंबर 2025 तक वहीं रहेंगे। अनुराधा नक्षत्र का संबंध अनुशासन, मेहनत, सफलता और मजबूत रिश्तों से है। इसलिए ये समय उन लोगों के लिए खास असर वाला माना जा रहा है, जो अपने करियर, रिश्तों और जीवन में स्थिरता और सम्मान पाना चाहते हैं। इस अवधि में मेहनत का फल मिलने के योग मजबूत रहेंगे। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी, वरिष्ठ आपके फैसलों को महत्व देंगे और कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत हो सकती है। परिवार में भी समर्थन मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिथुन राशि : इस समय किस्मत आपका साथ देगी। काफी समय से रुके हुए काम अब आगे बढ़ेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार से कोई शुभ खबर मिल सकती है और विवाह के योग भी मजबूत होंगे। व्यवसाय में अनुभवशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिससे फायदा मिलने के संकेत हैं। पैसे की स्थिति सुधरेगी और सेहत में हो रही दिक्कतें कम होंगी।पिता से चल रही गलतफहमियां खत्म होंगी और रिश्तों में मिठास आएगी।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों का समय बदलने वाला है। लंबे समय से अटके कानूनी या प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या पद-प्रतिष्ठा मिलने का योग है। कला, मीडिया या लेखन से जुड़े लोगों के लिए खासतौर पर अच्छा समय रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी और कुछ रिश्तों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। घर-परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है और पुरानी चिंताएं कम होंगी।

वृश्चिक राशि : आपके लिए यह समय तरक्की का रहेगा। मन में नई योजनाएं आएंगी और कोई नया कोर्स या कौशल सीखने का मन बनेगा। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। सरकारी कार्यों में अटकावट दूर होगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और लक्ष्य हासिल करने का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:देव दीपावली पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों को होगा लाभ, धन-लाभ के प्रबल योग
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!