आज से ठीक 7 दिन बाद 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मित्र राशि में सूर्य की एंट्री

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Sun Transit in Virgo: सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। इस समय सूर्य अपनी स्वराशि सिंह के गोचर में हैं और ठीक 7 दिन बाद अपनी मित्र राशि में आकर 5 राशियों का कल्याण करेंगे। जानें सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए शुभ।

Surya ka kanya gochar 2026
कन्या राशि में सर्य का गोचर कब होगा?

Surya Gochar Kanya Rashi 17 September 2026: ग्रहों के राजा सूर्य करीब एक महीने में अपनी राशि बदलते हैं। 17 सितंबर 2026 को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में आएंगे। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। बुध और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। इस तरह से अपनी मित्र राशि में आकर सूर्य मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य आत्मा, मान-सम्मान और पिता के कारक हैं। जब सूर्य का गोचर कन्या राशि में होता है तो कन्या संक्रांति होती है। कन्या राशि में एक महीने तक यानी 17 अक्टूबर तक सूर्य रहेंगे। सूर्य के कन्या गोचर से पांच भाग्यशाली राशियों को सर्वोत्तम फलों की प्राप्ति होगी। इन राशियों को धन लाभ होने के साथ करियर में उड़ान और पारिवारिक सुख-शांति मिलेगी। जानें क्या सूर्य गोचर से आपकी राशि को भी लाभ होगा।

17 सितंबर से किन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें पंडित उपाध्याय से

सिंह राशि:

सिंह राशि वालों को सूर्य राशि परिवर्तन से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। इस समय आपको जीवन में खुशियां आएंगी। रिश्तेदार या परिवार का कोई सदस्य अच्छी खबर दे सकता है। शारीरिक और मानसिक तौर पर अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार में विस्तार के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। करियर में नई उपलब्धि मिलने के पूर्ण संकेत हैं। धन का नए-नए स्रोतों से आगमन होगा और निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि:

कन्या राशि में ही सूर्य का गोचर हो रहा है। इस समय आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश आपको धन का लाभ भी हो सकता है। अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से अटका है, तो वापसी हो सकती है। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण संकेत हैं।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय है। कामकाज की स्थिति में सुधार होगा। धन के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी पैसा आता रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। इस समय आपका कोई सपना सच हो सकता है।

धनु राशि:

धनु राशि के लिए सूर्य का कन्या गोचर शुभ संकेत दे रहा है। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। किसी सुखद समाचार के मिलने के योग बन रहे हैं। धन का आवक बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम मिलने से मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन राशि:

मीन राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन सकारात्मक परिणाम प्रदान कर सकता है। इस समय आपकी वाणी मधुर रहेगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। बिजनेस करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी नई डील या समझौते पर साइन करने का मौका मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता का साथ मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आर्थिक रूप से बेहतर स्थिति में आएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से ठीक 7 दिन बाद इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य गोचर से बंपर लाभ