Hindi Newsधर्म न्यूज़surya gochar vrischik rashi mein sun transit in scorpio horoscope rashifal
सूर्य गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, बनेंगे बिगड़े काम

सूर्य गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, बनेंगे बिगड़े काम

संक्षेप:

Sun Transit In Scorpio : ग्रहों के राजा सूर्य देव जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो सभी राशियों के जीवन पर उसका गहरा असर पड़ता है। वर्तमान में सूर्य देव शुक्र की राशि तुला में गोचर कर रहे हैं और 16 नवंबर से वे मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। 

Thu, 6 Nov 2025 07:17 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ग्रहों के राजा सूर्य देव जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो सभी राशियों के जीवन पर उसका गहरा असर पड़ता है। वर्तमान में सूर्य देव शुक्र की राशि तुला में गोचर कर रहे हैं और 16 नवंबर से वे मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार यह परिवर्तन कई लोगों के जीवन में नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। सूर्य देव के वृश्चिक राशि में प्रवेश से कुछ राशियों की किस्मत खुल जाएगी। मिथुन राशि वालों को करियर में नई दिशा और आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की इनकम बढ़ेगी और व्यापारियों को भी अच्छे मुनाफे के अवसर मिलेंगे। सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की भरा रहेगा। व्यापार में लाभ और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं मकर राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। उनकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मीन राशि के जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और बोनस या प्रमोशन का लाभ भी संभव है। जानिए किन जातकों को इस सूर्य गोचर का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। आप अपने अंदर जबरदस्त आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। करियर में तेजी से प्रगति होगी और इनकम में अच्छा इज़ाफा देखने को मिलेगा। पैसे कमाने के साथ-साथ बचत करने के भी मौके मिलेंगे। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें भी इस समय बड़ा मुनाफा और नए अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय उन्नति भरा रहेगा। खासतौर पर बिजनेस करने वालों को अच्छी तरक्की और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। पैसों की स्थिति मजबूत होगी और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को इस सूर्य गोचर से करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। पैतृक कारोबार से लाभ होगा और आर्थिक रूप से स्थिरता बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:2026 में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, करें ये खास उपाय

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह समय करियर में नए अवसर लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपकी छवि और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। बोनस या इंसेंटिव मिलने की संभावना भी रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!