सूर्य का तुला गोचर, सूर्य पर राहु की दृष्टि, शनि का षडाष्टक योग, सूर्य के प्रभाव में काफी कमी,मेष से कन्या को क्या

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सूर्य का गोचर तुला राशि में हो रहा है, लेकिन राहु और शनि का असर होने के कारण सूर्य का असर कम हो जाएगा। आइए जानें कि इससे क्या असर राशियों पर और देश और दुनिया पर क्या होगा। 

Surya Tula Rashi Parivartan 2026
सूर्य का तुला गोचर

ग्रहो में राजा सूर्य का गोचरीय दृष्टिकोण से परिवर्तन शुक्र की राशि तुला में 18 अक्टूबर दिन रविवार को दिन में 10:26 बजे से होगा। तुला राशि में सूर्य 17 नवंबर तक रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे । सूर्य जब एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं तब उसे स्थिति को सूर्य की संक्रांति कहा जाता है। सूर्य बुध की राशि कन्या से शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में सूर्य नीच राशि के हो जाने के कारण अपने शुभ परिणाम में कमी कर देते हैं। 18 अक्टूबर को सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करेंगे तब राहु का गोचर कुंभ राशि में तथा शनि का गोचर मीन राशि में हो रहा होगा। सूर्य पर राहु की दृष्टि पड़ेगी तथा सूर्य से शनि का षडाष्टक योग बन जाएगा। इस कारण से सूर्य के प्रभाव में काफी कमी दिखाई देगी तथा सूर्य के इस परिवर्तन का प्रत्येक व्यक्ति सहित चराचर जगत पर बड़ा प्रभाव दिखाई देगा। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार पढ़ें इसका देश और दुनिया पर क्या असर होगा और मेष से कन्या राशि पर क्या असर होगा?

सूर्य गोचर से देश और दुनिया पर क्या असर?

सूर्य के परिवर्तन का स्वतंत्र भारत पर भी प्रभाव दिखाई देगा । वाहन से संबंधित नकारात्मकता दिखाई देगी। इस अवधि में भारत के उत्तर पश्चिमी एवं दक्षिण पश्चिम तथा पश्चिमी क्षेत्र में हवाई जहाज, सेना का जहाज, सरकारी जहाज, बस अथवा ट्रेन दुर्घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है । साथ ही इस बीच में उच्च पद पर आसीन बड़े व्यक्तित्व जैसे उच्च स्तरीय आईएएस अधिकारी, उच्च स्तरीय नेता, उच्च स्तरीय व्यापारी अथवा उच्च स्तरीय व्यक्तित्व के क्षति की भी संभावनाएं ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। बड़े स्तर पर घोटाले उजागर हो सकते हैं। राष्ट्र के पश्चिम क्षेत्र जिसमें उत्तर पश्चिमी और दक्षिण पश्चिम का भी क्षेत्र सम्मिलित होगा। इन क्षेत्रों में टूरिस्ट का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाना चाहिए। आतंकवादी समूह द्वारा या संगठनों द्वारा बड़ा नुकसान किया जा सकता है। जिससे भारत सरकार के छवि पर प्रश्न चिन्ह उठ जाए। राष्ट्र के अंदर विरोधी ताकतों को बल प्राप्त हो सकता है तथा आम जनमानस के सुखों पर विपरीत प्रभाव पड़ता दिखाई देगा। आंदोलन का विकृत स्वरूप दिखाई दे सकता है। अतः सरकार को एवं प्रत्येक व्यक्ति को सावधानी बरतनी चाहिए।

सूर्य के इस गोचर का सभी राशियों पर व्यापक असर दिखाई देगा

मेष :- मानसिक तीव्रता में वृद्धि होगी। आंतरिक अशांति में वृद्धि होगी। बौद्धिक क्षमता के सार्थक प्रयोग में अवरोध होगा। संतान की प्रगति में अवरोध उत्पन्न होगा। संतान के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अध्ययन अध्यापन में अवरोध होगा। दांपत्य जीवन में तनाव होगा। प्रेम संबंधों में अवरोध होगा। साझेदारी के कार्यों को लेकर तनाव उत्पन्न होगा।

वृष:- प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय प्राप्त होगा। सुख में कमी महसूस होगी। घर एवं गाड़ी से संबंधित खर्चे में वृद्धि होगा। नींद में कमी आएगी। यात्रा खर्च में वृद्धि होगा। आंखों की समस्या पर खर्च बढ़ेगा। भोग विलासिता में खर्च बढ़ेगा। मुकदमों में विजय प्राप्त होगी। घबराहट में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ेगी।

मिथुन :- पराक्रम एवं पुरुषार्थ में कमी आएगी। अध्ययन अध्यापन में अवरोध उत्पन्न होगा। संतान की प्रगति को लेकर चिंता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। बौद्धिक क्षमता के प्रयोग में कमी आएगी। आंतरिक डर में वृद्धि होगा। भाई बहनों तथा मित्रों को लेकर तनाव बढ़ेगा।

कर्क :- सरकारी लाभ में वृद्धि होगा । पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगी। घबराहट में वृद्धि होगी। सीने की तकलीफ में वृद्धि होगी। बीपी की समस्या में वृद्धि हो सकती है। वाणी की तीव्रता में कमी आएगी। धन संग्रह में अवरोध होगा। घर एवं गाड़ी पर खर्च बढ़ेगा । पारिवारिक तनाव में वृद्धि होगी । नींद में कमी आएगी।

सिंह :- मनोबल में कमी होगी । चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति बन सकती है। मानसिक उलझन में वृद्धि होगी। पराक्रम में वृद्धि के लिए खर्च बढ़ेगा। पिता का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा। कंधे में दर्द बढ़ेगा झल्लाहट में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों को लेकर सक्रियता बढ़ेगी। भाई बहनों को लेकर तनाव बढ़ेगा।

कन्या :- पारिवारिक तनाव में वृद्धि संभव। वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव। पेट एवं पैर की समस्या के कारण तनाव होगा। आंखों की समस्या पर खर्च होगा। भोग विलासिता के खर्च में वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर तनाव बढ़ेगा। धन संग्रह में अवरोध होगा। अकारण विवाद हो सकता है

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़सूर्य का तुला गोचर, सूर्य पर राहु की दृष्टि, शनि का षडाष्टक योग