8 जून तक इन 4 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत, चंद्र के नक्षत्र में सूर्य का गोचर देगा लाभ
Surya Gochar, Surya Rashifal Sun Transit 2026 : इस समय ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में बैठे हुए हैं। सोमवार से इस नक्षत्र में सूर्य विराजमान हैं। सूर्य का ये गोचर कुछ राशियों की किस्मत बदल सकता है।

Surya Gochar, Surya Rashifal Sun Transit 2026, सूर्य गोचर : सूर्य ग्रहों के राजा हैं, जिनकी चाल में बदलाव होने से एक नहीं बल्कि सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। सूर्य सिर्फ राशि ही नहीं नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। इस समय ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में बैठे हुए हैं। सोमवार से इस नक्षत्र में सूर्य विराजमान हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 जून, 2026 के दिन दोपहर में 01 बजकर 38 मिनट तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहने वाले हैं। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी ग्रह चंद्र माने जाते हैं। ऐसे में चंद्र के रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का गोचर करना कुछ राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-
8 जून तक इन 4 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत, चंद्र के नक्षत्र में सूर्य का गोचर देगा लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
सूर्य का चंद्र के नक्षत्र में गोचर मेष राशि वालों आपके लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में प्रमोशन पाने के लिए मेहनत रंग लाएगी। समाज में आपका नाम और काम दोनों अपना जलवा बिखेरेंगे। लव लाइफ मने भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कोई खुशखबरी मिल सकती है।
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
सिंह राशि वालों आपके लिए सूर्य का चंद्र के नक्षत्र में गोचर बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। संतान से जुड़ी गुड न्यूज पा सकते हैं। व्यापार में प्रॉफिट होने की संभावना अधिक है। सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
सूर्य का चंद्र के नक्षत्र में गोचर धनु राशि वालों आपके लिए बेहद ही शुभ साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है। बेहद कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। धन वृद्धि के योग हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। खुश रहेंगे।
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
वृषभ राशि वालों आपके लिए सूर्य का चंद्र के नक्षत्र में गोचर अच्छी खबर लेकर आ सकता है। आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। पिता का साथ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


