Hindi Newsधर्म न्यूज़surya gochar rashi parivartan prabhav kumbh rashi sun transit effects aquarius
इस हफ्ते सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें कुंभ राशि वालों पर इस गोचर का प्रभाव

इस हफ्ते सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें कुंभ राशि वालों पर इस गोचर का प्रभाव

संक्षेप:

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार ये सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह के अंत से पहले यानी 13 फरवरी, शुक्रवार को ग्रहों के राजा सूर्य देव चाल बदलने जा रहे हैं। सूर्य देव इस दिन शनि की राशि मकर से निकलकर शनि की ही राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे।

Feb 09, 2026 08:46 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार ये सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह के अंत से पहले यानी 13 फरवरी, शुक्रवार को ग्रहों के राजा सूर्य देव चाल बदलने जा रहे हैं। सूर्य देव इस दिन शनि की राशि मकर से निकलकर शनि की ही राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से वैसे तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन सबसे अधिक प्रभाव कुंभ राशि पर ही पड़ेगा क्योंकि इसी राशि में सूर्य गोचर करेंगे। आइए जानते हैं, सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से कैसा रहेगा कुंभ राशि वालों का हाल-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

काम और करियर- इस समय काम का दबाव बढ़ सकता है और ऑफिस में जिम्मेदारियां भी ज्यादा मिल सकती हैं। सीनियर्स आपसे ज्यादा उम्मीद रखेंगे, इसलिए किसी भी काम को हल्के में न लें। अगर कोई पुराना काम अटका हुआ है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। नई जिम्मेदारी मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं है, धीरे-धीरे चीजें संभल जाएंगी। मेहनत का असर तुरंत न दिखे, लेकिन आगे चलकर आपको इसका फायदा जरूर मिलेगा। इस समय धैर्य और समझदारी से काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

पैसा और खर्च- इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर घर से जुड़ी चीजों, रोजमर्रा की जरूरतों या किसी अचानक खर्च की वजह से। बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करने से बचें। अगर कोई बड़ा खर्च करना हो तो पहले अपनी जेब देखकर फैसला लें। बजट बनाकर चलेंगे तो महीने के आखिर में पैसों की टेंशन कम रहेगी। उधार देने या लेने से भी बचना बेहतर रहेगा। पैसों को लेकर किसी से बहस हो सकती है, इसलिए शांति से बात करें।

घर-परिवार- घर में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। किसी अपने की बात बुरी लग सकती है, लेकिन उसे दिल पर लेने के बजाय शांति से समझने की कोशिश करें। इस समय घरवालों को आपका साथ चाहिए हो सकता है। अगर किसी पुराने मुद्दे पर बात अटकी हुई है तो उसे आराम से सुलझाने की कोशिश करें। बड़ों की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। घर में शांति बनाए रखने के लिए खुद थोड़ा झुकना भी ठीक रहेगा।

लव और रिश्ते- रिश्तों में थोड़ी दूरी या गलतफहमी हो सकती है। पार्टनर आपकी किसी बात को गलत समझ सकता है या आप उनकी बात ठीक से न समझ पाएं। ऐसे में बात दबाने के बजाय खुलकर बात करना ज्यादा बेहतर रहेगा। छोटी बातों पर शक या नाराजगी रिश्ते में तनाव बढ़ा सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी पुराने रिश्ते की याद परेशान कर सकती है। खुद को संभालकर रखें और बेवजह किसी पर भरोसा करने से बचें।

सेहत- इस समय थकान, सिर दर्द या नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है। काम का दबाव सेहत पर असर डाल सकता है। अपनी दिनचर्या ठीक रखें और देर रात तक जागने से बचें। काम के बीच थोड़ा ब्रेक लेना जरूरी है। पानी ज्यादा पिएं और हल्का खाना खाएं। अगर लंबे समय से कोई परेशानी चल रही है तो डॉक्टर की सलाह लेने में देरी न करें। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से सेहत बेहतर रह सकती है।

नौकरी- नौकरी करने वालों के लिए यह समय थोड़ा व्यस्त रह सकता है। ऑफिस में काम का प्रेशर बढ़ेगा और सीनियर्स की नजर आप पर बनी रहेगी। कोई गलती न हो, इसका ध्यान रखें। जो जिम्मेदारी मिले, उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। टीम में किसी से मतभेद हो सकता है, लेकिन बहस से बचें। शांत रहकर काम करेंगे तो आपकी छवि अच्छी बनेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।

बिजनेस- बिजनेस करने वालों को नए फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। जल्द मुनाफे के चक्कर में जोखिम भरा कदम न उठाएं। पार्टनरशिप में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए साफ-साफ बात करना जरूरी है। पुराने ग्राहकों से संपर्क बनाए रखें, इससे फायदा मिलेगा। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। इस समय धैर्य से काम लेने से आगे चलकर अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

पढ़ाई- पढ़ाई करने वालों का मन इस समय भटक सकता है। मोबाइल या दूसरी चीजों की वजह से ध्यान कम लग सकता है। टाइम टेबल बनाकर पढ़ेंगे तो फोकस बना रहेगा। पुराने टॉपिक दोहराना फायदेमंद रहेगा। अगर किसी विषय में परेशानी आ रही है तो टीचर या दोस्त से मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं। रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ने से काम बन जाएगा।

यात्रा- छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन बहुत जरूरी काम से ही बाहर निकलें। बेवजह की भागदौड़ से थकान बढ़ सकती है। सफर के दौरान अपने सामान और सेहत का ध्यान रखें। अगर लंबी यात्रा करनी हो तो पहले से प्लान बनाकर चलें। यात्रा में देरी या परेशानी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:2026 में कब लगेंगे सूर्य, चंद्र ग्रहण? जानें डेट, टाइम, भारत में दिखेगा या नही
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!