सूर्य के मेष राशि में प्रवेश से इन राशियों को होगा लाभ, धन- लाभ के भी बनेंगे योग

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share

ज्योतिष के लिहाज से 14 अप्रैल 2026 का दिन खास माना जा रहा है। इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही सूर्य अश्विनी नक्षत्र में भी गोचर करेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बेहतर साबित हो सकता है।

सूर्य के मेष राशि में प्रवेश से इन राशियों को होगा लाभ, धन- लाभ के भी बनेंगे योग

ज्योतिष के लिहाज से 14 अप्रैल 2026 का दिन खास माना जा रहा है। इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही सूर्य अश्विनी नक्षत्र में भी गोचर करेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बेहतर साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मबल, पद और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। ऐसे में जब सूर्य राशि बदलते हैं तो इसका असर लोगों के करियर और आर्थिक स्थिति पर भी देखने को मिलता है। मेष राशि में सूर्य को उच्च माना गया है, इसलिए इस दौरान इनके प्रभाव को शुभ माना जाता है।

आइए जानते हैं, सूर्य गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा राहत भरा हो सकता है। कामकाज में सुधार के संकेत हैं। दफ्तर में आपकी मेहनत पर ध्यान दिया जा सकता है और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी मौके बन सकते हैं। आय में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए भी यह समय अच्छा कहा जा रहा है। लंबे समय से अगर काम अटका हुआ था, तो अब उसमें गति आ सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। सैलरी बढ़ने की भी संभावना है। कारोबार से जुड़े लोगों को इस दौरान फायदा मिल सकता है।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए यह समय आगे बढ़ने का मौका दे सकता है। काम में सफलता मिलने की उम्मीद है। खासकर शिक्षा, मीडिया या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहतर रह सकता है। इस दौरान लिए गए फैसले भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

करें ये खास उपाय- ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य को मजबूत करने के लिए कुछ आसान उपाय भी किए जा सकते हैं। रोज सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके साथ सूर्य मंत्र का जाप करना भी लाभकारी हो सकता है। रविवार के दिन सूर्य की पूजा करना भी अच्छा माना गया है।

इन बात का रखें ध्यान- कुल मिलाकर, 14 अप्रैल से शुरू हो रहा सूर्य का यह गोचर कई लोगों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। हालांकि हर व्यक्ति के लिए इसका असर अलग-अलग हो सकता है, लेकिन मेहनत और सही दिशा में किए गए काम का फायदा इस दौरान मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!