सूर्य मार्च में आएंगे मीन राशि में, पिता-पुत्र की बनेगी युति, किन राशियों को होगा लाभ

Mar 10, 2026 02:22 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Surya Gochar in meen rashi: सूर्य मार्च में मीन राशि में आ रहे हैं। सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभ देना वाला होगा। आपको बता दें कि सूर्य अब गुरु की उस राशि में जा रहे हैं, जहां इनकी शनि के साथ युति बनेगी, इसके अलावा शनि के साथ इनके साथ शुक्र भी इसी राशि में हैं।

सूर्य मार्च में आएंगे मीन राशि में, पिता-पुत्र की बनेगी युति, किन राशियों को होगा लाभ

Surya Gochar in meen rashi: सूर्य मार्च में मीन राशि में आ रहे हैं। सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभ देना वाला होगा। आपको बता दें कि सूर्य अब गुरु की उस राशि में जा रहे हैं, जहां इनकी शनि के साथ युति बनेगी, इसके अलावा शनि के साथ इनके साथ शुक्र भी इसी राशि में हैं। ऐसे में त्रिग्रही योग भी बन रहा है। सूर्य आपकी राशि में पिता से संबंध, पुत्र से संबंध, सराकरी तंत्र और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। इसके राशि बदलने से हर राशि के हिसाब से राशियों में भी इन चीजों पर बदलाव होता है।आपको बता दें कि इस बार यह शनि के साथ मिल रहा है और साथ ही शुक्र के प्रभाव भी इसके साथ मिलेगें। इससे कई राशियों के लिए स्थिति अच्छी होगी। आइए जानते हैं कि सूर्य से किन राशियों को इससे लाभ होगा। आपके लिए यहां हम चार राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनको इससे लाभ होगा

मिथुन पर सूर्य गोचर का प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको फैमिली से सपोर्ट मिलेगा। कोशिश करें कि लाइफ पार्टनर का सपोर्ट करें, आपको उनसे भी अच्छा सपोर्ट मिल सकता है। आपके लिए बिजनेस से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे योग बन रहे हैं। इनकम इस राशि के लोगों को अच्छी होगी। इस अवधि के दौरान आपको ईगो से हर हाल में बचना होगा।

कर्क पर सूर्य गोचर का प्रभाव

कर्क राशि के लोगों को हायर एजुकेशन में अच्छे मौके मिलेंगे, आपका करियर अच्छा रिजल्ट पाएगा। फाइनेंस के मामलों में आपको लाभ होने वाला है। इसलिए आपको इससे जुड़ी दौड़ भाग करनी पड़ सकती है। लवलाइफ पहले से अच्छी हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय इश्यूज से जुड़े लोगों के लिए यह पीरियड बेस्ट रहेगा।

वृश्चिक पर सूर्य गोचर का प्रभाव

वृश्चिक राशि वालों को सूर्य गोचर से लाभ होगा। इस दौरान आपके भाग्यवश काम बनेंगे।इस समय रिस्क ना लें, कोशिश करें कि पर्सनल लाइफ में बड़े फैसले टाल दें। इस समय लाभ के योग हैं, इसलिए फैसले लेत समय सावधानी रखें। बच्चों से संबंधित मामलों पर आपका ध्यान रहेगा। ऑफिस में आपको सफलता मिलेगी और लाभ होगा।

मकर पर सूर्य गोचर का प्रभाव

मकर पर सूर्य गोचर अच्छा लाभ होगा। सूर्य आपको सरकारी तंत्र से लाभ दिलाएगा। आपको इस समय लाइफ पार्टनर से किसी तरह की बहस नहीं करनी है। लाइफ पार्टनर से अच्छे से बनाकर चलें। कोशिश करें कि आपको अपने भाई बहनों से भी रिलेशनशिप अच्छे करने होंगे। आर्थिक समृद्धि भी आपको मिल सकती है।

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!