14 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर, खत्म होगा खरमास, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
अभी खरमास जारी है और इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। लेकिन 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ खरमास की समाप्ति हो जाएगी और उस दिन से शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ज्योतिष गणना के मुताबिक जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, तो उसे संक्रांति कहते हैं। इस वक्त सूर्य मीन राशि में हैं। सूर्य के धनु और मीन राशि में रहने पर खरमास लगता है। अभी खरमास जारी है और इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। लेकिन 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ खरमास की समाप्ति हो जाएगी और उस दिन से शुभ कार्य किए जा सकते हैं। 14 अप्रैल के दिन सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में स्थित होंगे। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का मेष राशि में गोचर अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है, खास बात यह है कि इसी दिन बैसाखी का पर्व भी मनाया जाएगा। मेष राशि को राशि चक्र की पहली राशि माना जाता है और इसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुछ जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, वहीं कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और नए अवसर भी आ सकते हैं। चलिए जानते हैं कि सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
सूर्य का गोचर मेष ही राशि में हो रहा है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे अधिक आप पर पड़ेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे। नए काम शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं, साथ ही अटके हुए कार्य भी गति पकड़ेंगे।
मिथुन राशि
मेष राशि में सूर्य के गोचर होने से मिथुन राशि को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान इनकम बढ़ेगी। मित्रों या संपर्कों के माध्यम से कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं, वहीं रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।
कर्क राशि
करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं, साथ ही लंबित कार्य पूरे होंगे।
सिंह राशि
किस्मत का साथ मिलने से आपके कई काम आसानी से पूरे होंगे। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और यात्रा से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। मन उत्साहित रहेगा और आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
कामकाज में सुधार देखने को मिलेगा और आप अपने विरोधियों पर बढ़त बना सकते हैं। समय पर कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी। साथ ही खर्चों पर नियंत्रण रहने से आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।
धनु राशि
रचनात्मक कार्यों के लिए यह समय अनुकूल है। कला, लेखन या क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान


