17 अक्टूबर से 5 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, नीच राशि में सूर्य लेंगे एंट्री, राहत देंगे ये उपाय

लाइव हिन्दुस्तान
share

Surya Gochar October 2026: अक्टूबर में सूर्य अपनी नीच राशि में गोचर करने वाले हैं। नीच राशि में आकर सूर्य कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। जानें क्या इस लिस्ट में आपकी राशि शामिल है।

surya gochar october 2026
अक्टूबर में सूर्य गोचर कब है 2026?

Sun Transit in Libra 2026: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलती है। इस तरह से सूर्य राशिचक्र पूरा करने में करीब एक साल का समय लगता है। इस समय सूर्य बुध की कन्या राशि में विराजमान हैं। पंचांग के अनुसार, सूर्य 17 अक्टूबर 2026 को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में करीब एक महीना 16 नवंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और सूर्य को परस्पर शत्रु माना जाता है। तुला राशि में शुक्र नीच के होते हैं। तुला राशि में सूर्य गोचर जहां कुछ राशियों को लाभ होगा, वहीं कुछ राशियों की हर कदम पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं शत्रु राशि में आकर सूर्य किन राशियों को टेंशन दे सकते हैं।

1. मेष राशि:

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस समय जीवनसाथी के साथ वैचारिक तनाव या अनबन के संकेत हैं। इस समय व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पार्टनरशिप में दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय अहं के टकराव से बचें। वाणी मधुर रखें। धन की स्थिति प्रभावित हो सकती है इसलिए बहुत सोच-समझकर धन से जुड़ा फैसला लें।

2. मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर मन मुताबिक परिणाम नहीं प्रदान करेगा। इस समय आपके धन से जुड़ी योजनाएं विफल हो सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। अनाप-शनाप खर्च हो सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं। आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है।

3. कन्या राशि:

सूर्य का तुला गोचर कन्या राशि वालों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बेकार या व्यर्थ की चीजों में पैसा खर्च होगा, जिस पर लगाम लगाना मुश्किल हो सकता है। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। परिवार में कलह के संकेत हैं, इसलिए कोई भी मामला बहुत शांत होकर और धैर्य के साथ निपटाएं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों के साथ विवाद से बचें।

4. धनु राशि:

धनु राशि वालों के लिए सूर्य गोचर का एक महीने का समय परेशानी भरा रह सकता है। इस समय मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं। बनते हुए कार्यों में रुकावट या बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों का इंतजार लंबा हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में दिक्कतें बनी रह सकती है। इस समय किसी भी फैसले में गड़बड़ी नहीं करें।

5. कुंभ राशि:

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य गोचर की अवधि शुभ नहीं मानी जा रही है। किसी भी जोखिम भरे निवेश से इस दौरान दूर रहना समझदारी होगी। कार्यस्थल पर मान-सम्मान को लेकर सतर्क रहें। वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद से बचें क्योंकि रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते हैं। मेहनत के अनुसार सफलता मिलने में देरी हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई बदलाव से जुड़ा फैसला लेने से बचें।

सूर्य कृपा पाने के उपाय:

1. प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा सा रोली या लाल फूल डालकर भगवान सूर्य को अर्पित करना चाहिए।

2. सूर्य कृपा पाने के लिए प्रतिदिन या प्रत्येक रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़30 दिनों के लिए 5 राशियां अभी से हो जाएं सतर्क, नीच राशि में आ रहे सूर्य