8 जून से सूर्य की तरह रौशन होगा इन राशियों का भाग्य, जब मंगल के नक्षत्र में होगा ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Surya Gochar 2026, Sun Transit: मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य के गोचर करने से कुछ राशियों का भाग्य साथ देगा। आइए जानते हैं मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य के गोचर करने से किन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। 

8 जून से सूर्य की तरह रौशन होगा इन राशियों का भाग्य, जब मंगल के नक्षत्र में होगा ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर

Surya Gochar 2026, Sun Transit : सूर्य ग्रहों के राजा हैं। समय-समय पर सूर्य अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। सूर्य का गोचर मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य इस समय वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में बैठे हुए हैं। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। जल्द ही ग्रहों के राजा सूर्य मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 जून 2026 के दिन दोपहर में 01 बजकर 39 मिनट पर सूर्य का गोचर मृगशिरा नक्षत्र में होगा। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल माने जाते हैं। इस नक्षत्र में सूर्य 22 जून तक विराजने वाले हैं। ऐसे में मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य के गोचर करने से कुछ राशियों का भाग्य साथ देगा। आइए जानते हैं मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य के गोचर करने से किन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है-

8 जून से सूर्य की तरह रौशन होगा इन राशियों का भाग्य, जब मंगल के नक्षत्र में होगा ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में आपको कई नए मौके मिल सकते हैं। घर-परिवार में शांति और सुख वाला माहौल रहेगा। पेशेंस के साथ मामलों को सुलझाना बेहतर रहेगा। प्रेमी एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इंकम बढ़ाने की संभावना है।

तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा। मैरिड लोगों को अपने पार्टनर की हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। काम पूरी लग्न और मेहनत के साथ करना आपके लिए फलदायक रहेगा। सरप्राइज डेट पर जाने की भी संभावना है। कुछ लोग भूमि या वाहन खरीद सकते हैं।

धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर पॉजिटिव साबित हो सकता है। सिंगल जातकों को प्यार की तलाश में गुड न्यूज मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी बहुत अनबन होना लाजमी है। घर के सदस्यों के साथ भी अच्छा टाइम स्पेन्ड करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!