17 सितंबर से शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, सूर्य का राशि परिवर्तन देगा धन और नौकरी में फायदा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Surya Gochar 2026: 17 सितंबर 2026 को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर से मेष, मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि वालों के लिए नौकरी, करियर, कारोबार और पैसों के मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं। 

Surya ka kanya gochar 2026
कन्या राशि में सर्य का गोचर कब होगा?

Surya Gochar 2026: सितंबर का तीसरा हफ्ता कुछ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। 17 सितंबर को सूर्य राशि बदलने जा रहे हैं। सूर्य अभी सिंह राशि में हैं और 17 सितंबर को कन्या राशि में चले जाएंगे। ज्योतिष में सूर्य को नौकरी, मान-सम्मान और पिता का कारक माना जाता है। सूर्य के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। कुछ लोगों को इस दौरान नौकरी में फायदा मिल सकता है तो कुछ के लिए पैसे से जुड़े मामले अच्छे हो सकते हैं।

आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए 17 सितंबर के बाद का समय अच्छा रह सकता है-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए 17 सितंबर के बाद काम का बोझ कम हो सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत दिखाई देगी। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। कारोबार करने वालों को कोई नया ग्राहक मिल सकता है। पैसे की बात करें तो आमदनी ठीक रहेगी और रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला समय राहत देने वाला हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें भी मौका मिल सकता है। कारोबार में कोई नया काम हाथ लग सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। पैसे की परेशानी कुछ कम हो सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि बदलना खास माना जा रहा है। काम की जगह पर आपकी बात सुनी जाएगी। अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। कारोबारियों को पुराने सौदे से फायदा हो सकता है। अटका हुआ पैसा वापस आने की भी उम्मीद है।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए 17 सितंबर के बाद पैसे से जुड़े मामले अच्छे हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की का रास्ता खुल सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के साथ कमाई बढ़ने की उम्मीद है। कारोबार में भी फायदा हो सकता है। कोई पुराना संपर्क आगे चलकर आपके काम आ सकता है। हालांकि खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए 17 सितंबर के बाद अच्छे मौके आ सकते हैं। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो नया मौका मिल सकता है। कारोबार में भी फायदा होने के योग हैं। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। पैसे की स्थिति बेहतर हो सकती है। पढ़ाई या नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़17 सितंबर से शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, मिलेंगे शुभ फल