शनि नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: कल से 3 अगस्त तक कन्या, तुला समेत इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य, मिलेंगे ये लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

20 जुलाई 2026 को सूर्य अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य शनि के नक्षत्र में कल से लेकर 3 अगस्त तक रहने वाले हैं। इस गोचर का लाभ कन्या और तुला समेत कुल 4 राशियों को मिलने वाला है। इस नक्षत्र परिवर्तन के बारे में जानें यहां सारी डिटेल्स।

shani ke nakshtra me surya gochar 20 july 2026
शनि नक्षत्र में सूर्य गोचर कल 20 जुलाई 2026

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन को बहुत ही खास माना जाता है। जब भी कोई ग्रह अपना नक्षत्र बदलता है तो इसका असर कुल 12 राशियों पर किसी ना किसी रूप में जरूर पड़ता है। कल यानी 20 जुलाई को सूर्य एक बार फिर से नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर सूर्य शनि के पुष्य नक्षत्र में जाएंगे और यहां पर 3 अगस्त तक विराजमान रहने वाले हैं। पंडित ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ये गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। 20 जुलाई से 3 अगस्त तक वृषभ, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और मान-सम्मान के मामले में अच्छे अवसर मिलने की पूरी-पूरी संभावना है।

इन चार राशियों को कल से मिलेगा सूर्य गोचर का लाभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय सकारात्मक रिजल्ट लेकर आ सकता है। नौकरी करने वालों को सीनियर्स का सपोर्ट मिलने की संभावना है जिससे सारे काम आसानी से पूरे भी होते जाएंगे। जो लोग नई नौकरी या फिर नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये समय सपोर्टिव साबित हो सकता है। बिजनेस में भी लाभ के संकेत हैं और परिवार काा सपोर्ट मिलने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने की संभावना रहेगी।

कन्या राशि

कल से होने जा रहा ये सूर्य गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए नए मौके ला सकता है। लंबे समय से जिस काम का इंतजार था उसमें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी में की गई कोशिशों का फल मिल सकता है वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को नई डील या नए मौकों से लाभ मिलने के योग हैं। रुके हुए काम दोबारा रफ्तार पकड़ सकते हैं। इस दौरान आगे की प्लानिंग के लिए भी अच्छा समय रहेगा और ऐसे में कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का ये नक्षत्र परिवर्तन राहत देने वाला साबित हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ सीनियर्स की सराहना भी मिल सकती है। जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट या फिर प्लानिंग पर काम शुरू करना चाहते हैं तो उन्हें भी सफलता मिलने की संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना आसान हो सकता है। कुल मिलाकर यह समय ग्रोथ और बैलेंस लेकर आएगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को 20 जुलाई से करियर और बिजनेस दोनों में लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और किसी नए प्रोजेक्ट या डील से फायदा होने के संकेत हैं। मेहनत का फल मिलने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। 3 अगस्त तक का समय मकर राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan