Hindi Newsधर्म न्यूज़sun transit in sagittarius surya gochar rashi parivartan dhanu rashi 6 zodiac sign will get benfits
Surya Gochar 2025: बदलने वाली है इन 6 राशियों की किस्मत, अगले हफ्ते सूर्य गोचर से मिलेगा लाभ

Surya Gochar 2025: बदलने वाली है इन 6 राशियों की किस्मत, अगले हफ्ते सूर्य गोचर से मिलेगा लाभ

संक्षेप:

Sun Transit for 30 Days: अगले हफ्ते धनु राशि में सूर्य का गोचर होने वाला है। इसका असर 1 नहीं 2 नहीं बल्कि कुल 6 राशियों पर पड़ने वाला है। बता दें कि इन 6 राशियों की किस्मत 30 दिनों के लिए चमकने वाली है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

Dec 09, 2025 05:17 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Surya Gochar in December 2025: जब कभी भी किसी ग्रह का गोचर किसी दूसरी राशि में होता है तो इसका असर कई लोगों पर पड़ता है। बता दें कि अगले हफ्ते 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। अभी फिलहाल के लिए सूर्य वृश्चिक राशि में हैं। ऐसे अगले हफ्ते सूर्य का गोचर कई राशियों की जिंदगी पलटने वाला है। इसका असर 14 जनवरी तक रहने वाला है। कुल मिलाकर लगभग 30 दिन तक प्रभावित राशियों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। बता दें कि इसका असर कुल 6 राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर ये 6 राशियां कौन सी हैं?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के नवें स्थान पर सूर्य का गोचर होगा। बता दें कि इस स्थान का संबंध सीधे तौर पर भाग्य से होता है। अगर इस घर में सूर्य का गोचर होता है तो इसका असर कहीं ना कहीं ग्रोथ पर पड़ता है और खुशी की बात ये है कि ये असर पॉजिटिव होता है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि के जातक अगर कुछ दिन के लिए पीतल के बर्तन का इस्तेमाल करेंगे तो इससे इनका भाग्य और चमक उठेगा। इस राशि वालों को सूर्य देव को जल जरूर अर्पित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें घर का कूड़ेदान, हो सकते हैं कंगाल

वृष राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों पर भी इस सूर्य गोचर का असर पड़ने वाला है। इस राशि के आठवें घर में सूर्य का गोचर होगा। बता दें कि इस स्थान का संबंध जातक की आयु से होता है। ऐसे में इस सूर्य के गोचर से वृष राशि वालों की उम्र बढ़ेगी। साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

ये सूर्य गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुभ होने वाला है। इस राशि के चौथे घर में सूर्य का गोचर होगा। ऐसे में सूर्य के गोचर से इस राशि को घर और वाहन से संबंधित सुख मिलेगा। साथ ही इस राशि के जातकों की माताओं के जिंदगी में भी सुख आएगा। आने वाले दिनों में ये लोग घर या गाड़ी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। साथ ही हर चीज में इन्हें अपनी मां का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें:12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 10 दिसंबर का विस्तृत राशिफल

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सूर्य का गोचर इस राशि के दूसरे स्थान पर देखने को मिलने वाला है। इस स्थान का संबंध आर्थिक स्थिति और परिवार से जुड़ा होता है। सूर्य के गोचर के बाद इस राशि के जातकों को धन से जुड़ा लाभ होना तय है। साथ ही परिवार का माहौल भी अच्छा होगा। ये लोग अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। साथ ही जिंदगी में सकारात्मकता का आगमन होगा। इन लोगों को अगले कुछ दिनों तक पॉजिटिव जरूर सोचना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के पहले स्थान पर सूर्य का गोचर होगा। ये स्थान लग्न से जुड़ा होता है जिसका ताल्लुक खुद से होता है। ऐसे में सूर्य के गोचर के बाद इस राशि के लोगों को खूब लाभ मिलने वाले हैं। प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ में ग्रोथ देखने को मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थति भी पहले से बेहतर होने के चांस हैं। इस राशि के जातकों को सूर्य देव की पूजा रोजाना करनी चाहिए। अगर सुबह-सुबह नहाने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित किया जाए तो ये लोग दिन भर एनर्जेटिक फील करेंगे और ऐसे में हर काम में सफलता मिलना तय ही होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के 11वें स्थान पर सूर्य का गोचर होने वाला है। अब जानते हैं कि इस स्थान का संबंध किस चीज से होता है। बता दें कि इस स्थान का ताल्लुक आर्थिक स्थिति और महत्वकांक्षाओं का होता है। ऐसे में अगले कुछ दिन तक इस राशि को धन लाभ जरूर होगा। साथ ही इस राशि के जातक नए-नए सोर्स से पैसा कमाने के बारे में सोच सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो इन लोगों को लाभ जरूर मिलेगा। वहीं इन लोगों की जो भी इच्छा काफी लंबे समय से रही है, वो जरूर पूरी होगी। बस अपने मन में कोई भी नकारात्मक सोच नहीं लानी है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!