3 दिन बाद 4 राशियों का करवट लेगा भाग्य, सूर्य, शुक्र और बुध कृपा से होगा खूब फायदा
Surya Gochar 2026 October: अक्टूबर में सूर्य तुला राशि में आ रहे हैं और यहां शुक्र और बुध के साथ संयोग करेंगे। सूर्य, शुक्र और बुध का शुभ संयोग 4 राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। जानें तुला राशि का त्रिग्रही योग की लकी राशियां।

Surya Gochar 17 October 2026, Surya, Budh, Shukra Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से कई मंगल और कल्याणकारी संयोग बनते हैं। 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य गोचर है। सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। तुला राशि में शुक्र और बुध पहले से विराजमान हैं। सूर्य के तुला राशि में आने से बुध के साथ बुधादित्य राजयोग और शुक्र के साथ मिलकर शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। शुक्र और बुध की युति होने से लक्ष्मी नारायण योग या महालक्ष्मी धनयोग पहले से बना हुआ है। शुक्र, सूर्य और बुध का यह अद्भुत संयोग मेष से लेकर मीन राशि को प्रभावित करेगा, लेकिन चार राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह स्थिति अत्यंत शुभ मानी जा रही है। जानें सूर्य, शुक्र और बुध की युति किन राशियों को देगी लाभ।
1. कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक खुशहाली का संकेत हैं। इस समय आपको अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। परिवार से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक जीवन सुदृढ़ रहेगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।
2. सिंह राशि:
सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। साहस और पराक्रम रंग लाएंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम मिलने से मानसिक राहत रहेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। किसी अटके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
3. तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रह सकता है। इस समय सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और तारीफ करेंगे। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसों का आगमन होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
4. मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए यह समय जीवन में सकारात्मक बदलावों वाला साबित हो सकता है। नौकरी में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नए काम या प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में सुधार की स्थिति बनेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के संकेत हैं।


