Hindi Newsधर्म न्यूज़Sun Transit In Leo Surya Gochar Rashi Parivartan Singh Rashi Mein Horoscope Rashifal
अगस्त में सिंह राशि में होगा सूर्य का प्रवेश, इन राशियों का होगा भाग्योदय

अगस्त में सिंह राशि में होगा सूर्य का प्रवेश, इन राशियों का होगा भाग्योदय

संक्षेप: सूर्य हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिस वजह से 17 अगस्त को सिंह संक्रांति होगी। 

Sat, 19 July 2025 01:07 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सूर्य हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिस वजह से 17 अगस्त को सिंह संक्रांति होगी। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में मान- सम्मान मिलता है और पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होती है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को जीवन, ऊर्जा व बल का कारक बताया गया है। सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर पहले कुछ राशियों को फायदा पहुंचाएंगे। आइए जानते हैं सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर किन राशियों को देंगे शुभ फल-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेष राशि: सूर्य गोचर के शुभ प्रभाव से मेष राशि के जातक सुख-सुविधाओं की चीजों में पैसे खर्च कर सकते हैं। भूमि या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। रिश्तों में प्यार और रोमांस बना रहेगा। घर में खुशियों का माहौल होगा। भाग्य साथ देगा और सभी कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।

मिथुन राशि: सूर्य गोचर से मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। लाइफस्टाइल बेहतर होगी। जीवन में खुशहाली रहेगी। रुका हुआ धन वापस होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि: सूर्य गोचर के प्रभाव से सिंह राशि वालों का समय सुख-सुविधाओं में व्यतीत होगी। धन-दौलत में वृद्धि होगी। सिंह राशि के कुछ जातकों का विवाह तय हो सकता है। सफलता की राह पर आ रही अड़चनें दूर होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन का आगमन होगा। भौतिक सुख मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि: सूर्य गोचर से धनु राशि वालों को लाभ होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। आय के स्त्रोंतो में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग जिनकी हथेली पर होती हैं ये रेखाएं, खूब कमाते हैं धन
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!