31 दिन के लिए बढ़ेंगी 5 राशियों की मुश्किलें, कुंभ राशि में सूर्य गोचर
Sun Rashifal Surya Gochar 2026 Sun Transit : जब सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो नए गोचर से कुल 5 राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। इस गोचर के अगले 31 दिन तक कुछ विशेष चीजों में सावधानी बरतनी होगी। जानें ये 5 राशियां कौन सी हैं?

SUN Rashifal Surya Gochar 2026 Sun Transit: नए साल में सूर्य का बड़ा गोचर होने वाला है। सूर्य कुंभ राशि में जाएंगे। 13 फरवरी को सूर्य की एंट्री शनि की राशि कुंभ में होगी। इस राशि में सूर्य पूरे 31 दिन तक गोचर करने वाले हैं। सूर्य और शनि की इस एनर्जी के मिलते ही कुल 5 राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी होने लगेंगी। पंडित नरेंद उपाध्याय के अनुसार इस दौरान कर्क राशि, सिंह राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल फ्रंट पर काफी सावधान रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं कि इन राशियों को सूर्य के इस गोचर के दौरान किन बातों का ख्याल रखना होगा?
सूर्य गोचर से सतर्क रहें ये 5 राशियां
कर्क राशि पर सूर्य गोचर का असर कैसा होगा?
चंद्रमा की इस राशि को सूर्य गोचर के बाद कई मामलों में शांत और सतर्क रहना है। प्रोफेशनली और पर्सनली कई चीजें उलझेंगी तो मन खराब होगा। पिता पक्ष में कुछ मनमुटाव हो सकता है जिससे मन और उलझेगा। वहीं सरकारी तंत्र को लेकर चीजें उतनी अच्छी नहीं होंगी जितना सोचा जाएगा। ऑफिस में किसी सीनियर से बात करते हुए अपने शब्दों का सही इस्तेमाल करें। इस गोचर के बाद 31 दिन तक किसी भी तरह के वाद-विवाद में नहीं पड़ना है।
सिंह राशि पर सूर्य गोचर का असर कैसा होगा?
सिंह राशि को इस गोचर से थोड़ी उथल-पुथल महसूस होगी। सूर्य की राशि होने के नाते इन पर ज्यादा नकारात्मक असर नहीं दिखेगा लेकिन चीजें थोड़ी सी उलझेंगी। सरकारी मैटर्स में थोड़ा संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत होगी। कागज संबंधी चीजों में सावधान रहना है। छोटी सी लापरवाही भी चीजें खराब कर सकती हैं। हर तरफ से चीजें उलझती जाएं तो परेशान ना हो और ना ही जल्दबाजी में कोई गलत फैसला लें।
तुला राशि पर सूर्य गोचर का असर कैसा होगा?
तुला राशि के जातकों को कुंभ राशि में सूर्य गोचर होते ही अपने मन पर काबू रखना है। इस दौरान चीजों को देखकर गुस्सा आना लाजमी होगा लेकिन इस पर कंट्रोल करना है। गुस्से में या फिर भावनाओं में बहकर फैसला नहीं लेना है। इस गोचर के दौरान बहुत फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ाने हैं। चीजों को शांति से संभालने की कोशिश करेंगे तो हद तक सब कंट्रोल में होगा।
वृश्चिक राशि पर सूर्य गोचर का असर कैसा होगा?
सूर्य के इस गोचर से वृश्चिक राशि को पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर टेंशन दिखेगी। हर एक बात को बड़ा बनाने की जरूरत नहीं है। गोचर से 31 दिन तक धैर्य बनाकर हर एक मैटर को संभालने की जरूरत है। ऑफिस की टेंशन को घर तक ना ले आएं। परिवार के सदस्यों के बीच कुछ देर रहें और उनकी बातों को सुनने की कोशिश करें।
मीन राशि पर सूर्य गोचर का असर कैसा होगा?
कुंभ राशि में जैसे ही सूर्य की एंट्री होगी तो मीन राशि को इसका असर दिखने लगेगा। गोचर से 31 दिन तक सतर्क रहने की जरूरत है। पर्सनल लाइफ में कोई बात बार-बार खटक सकती है। आपसी बातचीत से इसे संभालने की कोशिश करें। जल्दबाजी में कुछ भी ऐसा नहीं करना है जो आगे चलकर बड़ा मामला बन जाए। थोड़ा शांत रहने की कोशिश करेंगे को स्थिति कंट्रोल में रहेगी।

