ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyzodiac change Sun will be in Virgo from September 17 Aries Cancer Scorpio and Sagittarius to get benefit

ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर से कन्या राशि में, मेष, कर्क, वृश्चिक व धनु राशि वालों को होगा लाभ

ग्रहों के राजा सूर्य मंगलवार, 17 सितंबर को अपराह्न 5 बज कर 01 मिनट पर अपनी राशि सिंह को छोड़ कर बुध प्रधान कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। संक्रांति पुण्य काल में स्नान के साथ-साथ पितृ श्राद्ध जरूर...

ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर से कन्या राशि में, मेष, कर्क, वृश्चिक व धनु राशि वालों को होगा लाभ
पं भानुप्रतापनारायण मिश्र,नई दिल्लीTue, 10 Sep 2019 01:29 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों के राजा सूर्य मंगलवार, 17 सितंबर को अपराह्न 5 बज कर 01 मिनट पर अपनी राशि सिंह को छोड़ कर बुध प्रधान कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। संक्रांति पुण्य काल में स्नान के साथ-साथ पितृ श्राद्ध जरूर करें।

आइए जानते हैं सूर्य के कन्या राशि में जाने से 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को-

मेष : पुरानी बीमारी ठीक होगी। शत्रु पराजित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। वाद-विवाद में जीत होगी। प्रियजनों से मुलाकात होगी। खेलकूद, प्रतियोगिता आदि में सफलता मिलेगी।

वृष : मानसिक उत्तेजना से सेहत खराब हो सकती है। परिजनों का वियोग संभव। योजनाओं में असफलता मिल सकती है।

मिथुन : सुख में कमी रहेगी। पुराना रोग परेशान करेगा। आलोचना से तनाव संभव है। नकारात्मक विचारों के कारण अनिद्रा।

कर्क : सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद होगी। शत्रुओं को पराजित करेंगे। लेखन में यश प्राप्त होगा।

सिंह : मानसिक भ्रम के कारण हानि। कटु वाणी से संबंध खराब होंगे। फिजूल के कार्यों में धन-हानि।

पंचक 11 सितंबर से शुरू, जानें 16 सितंबर तक के व्रत-त्योहार

कन्या : शारीरिक परिश्रम से थकान हो सकती है। फिजूल के कार्यों में धन खर्च होगा। गुस्सा होने से हानि। यात्रा में तकलीफ।

तुला : गलत योजना में धन हानि। अनावश्यक जिद से हानि। ठगे जा सकते हैं। अधिक क्रोध आने से हानि। परिवार में अशांति।

वृश्चिक : रुकी हुई पदोन्नति मिल सकती है। उपहार और पुरस्कार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पुरानी बीमारी से मुक्ति। आय के नए साधन बनेंगे। कार्यस्थल में अनुकूल वातावरण रहेगा।

धनु : जिस कार्य के लिए प्रयत्नशील होंगे, उसमें सफलता निश्चित ही मिलेगी। पदोन्नति और इच्छानुसार तबादला मिलेगा।

मकर : अचानक परेशानी खड़ी हो सकती है। प्रियजनों से बिछुड़ना पड़ेगा। प्रयासों में असफलता। नए कार्यों में असफलता।

कुंभ : बीमारी की आशंका। मन में भय महसूस करेंगे। क्लेश से परिवार में तनाव। अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है।

मीन : यात्रा करनी होगी। खाने-पीने में सावधान रहें। प्रतिष्ठा में कमी आएगी। भ्रम से हानि। शारीरिक श्रम से थकान महसूस करेंगे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें