ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyYour Score Know What Your Stars Say On March 20

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 20 मार्च का दिन

आपकी अंकराशि: जानें क्या कहते हैं 20 मार्च को आपके सितारे

Anuradhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Mon, 19 Mar 2018 02:06 PM

आपकी अंकराशि

आपकी अंकराशि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपके मन में भटकाव की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी मामले में लापरवाही न करें। भविष्य को लेकर मन में आशंकाएं बनी रहेंगी। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। व्यापार में बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। उन्नति के अवसर रुक सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। दांपत्य जीवन में किसी बात पर तकरार हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नेत्र रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। मन में नए-नए विचार आएंगे। किसी भी कार्य को टालें नहीं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी मामले में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।