ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyYour Score Know how it will be for you November 15th

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 नवंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Anuradhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Tue, 14 Nov 2017 04:55 PM

15 नवंबर अंक राशि

15 नवंबर अंक राशि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में भागदौड़ बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर आशंका रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हावी हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। बदलाव के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपके बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार में कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव हावी रहेगा।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। पहले से बनाई गईं योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। जोखिमभरे कार्यों को फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। न ही अपनी योजनाओं को किसी से साझा करें। आत्मविश्वास बनाए रखें। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। जोखिमभरे कार्यों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।