ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyyou can learn the management formulas from life of lord rama

सक्सेस मंत्र: भगवान राम के ये मैनेजमेंट सूत्र बनाते हैं सफल इंसान

जीवन में सफल होने के लिए जितना कठिन परिश्रम और गहन लगन की जरूरत होती है उनना ही चीजों का बेहतर प्रबंधन भी जरूरी होता है। किसी भी काम को करने में आपको सफलता तभी मिलेगी जब आपको पहले से पता होगा कि उस...

सक्सेस मंत्र: भगवान राम के ये मैनेजमेंट सूत्र बनाते हैं सफल इंसान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 18 Dec 2017 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

जीवन में सफल होने के लिए जितना कठिन परिश्रम और गहन लगन की जरूरत होती है उनना ही चीजों का बेहतर प्रबंधन भी जरूरी होता है। किसी भी काम को करने में आपको सफलता तभी मिलेगी जब आपको पहले से पता होगा कि उस काम को कब, कैसे करना है। इसके साथ ही आपको यह भी पता होना जरूरी है जिस काम को आप करने जा रहे हैं उसके लिए किन-किन साधनों की जरूरत होगी। जब आप इन सभी चीजों को समझ लेगें और इनके प्रबंधन में कामयाब होंगे तो आपका कोई भी कार्य अपने आप सफल हो जाएगा।

भगवान में राम ने अपने जीवन में जो कुछ भी एक मानव के रूप में किया उन्हें हर काम पर सफलता प्राप्त हुई। यहां भगवान के राम कुछ उन कार्यप्रबंधन के लिए जरूरी गुणों के बारे में बता रहे जिन्हें अपनाकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है।

किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए मूल्य, रणनीति, विश्वास, प्रोत्साहन, श्रेय और पारदर्शिता की जरूरत होती है जो कि भगवान राम में ये सभी गुण सहज ही थे। किसी कामयाब प्रबंधक में ये सभी गुण होना जरूरी है। धीर, गंभीर और शांत स्वभाव में कामयाबी की झलक देखी जा सकती है।

भगवान राम का लक्ष्य सम्पूर्ण विश्व में सत्य और न्याय का शासन स्थापित करना था। इसके लिए उन्होंने अपने पिता की आज्ञा मानी, केवट और सबरी से अनुकूल व्यवहार ताकि सबको समानता का अनुभव हो सके। उन्होंने बंदर भालुओं की मदद से समुद में विशास सेतु का निर्माण कराया जो कि एक बेहतरीन रणनीति का उदाहरण है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली राक्षस रावण का नाश किया जो कि रणनीति कूटनीति और पराक्रम का सर्वोत्तम उदाहरण हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें