ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyYear 2020 The influence of women will increase in the new year 2020 auspicious coincidence of planets in the new year read astrological predictions

Year 2020: नए साल में महिलाओं का प्रभाव बढ़ेगा, नए वर्ष में ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग

वर्ष 2019 की विदाई में महज एक दिन शेष है। नए वर्ष की तैयारी आरंभ हो गई है। दूसरी ओर नए वर्ष में ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग भी बन रहा है। ज्योतिषाचार्य अर्रंवद मिश्र ने कहा कि नर्व वर्ष का आरंभ कन्या...

Year 2020: नए साल में महिलाओं का प्रभाव बढ़ेगा, नए वर्ष में ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग
कार्यालय संवाददाता,आगराMon, 30 Dec 2019 10:04 AM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 2019 की विदाई में महज एक दिन शेष है। नए वर्ष की तैयारी आरंभ हो गई है। दूसरी ओर नए वर्ष में ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग भी बन रहा है। ज्योतिषाचार्य अर्रंवद मिश्र ने कहा कि नर्व वर्ष का आरंभ कन्या लग्न में हो रहा है। इसका स्वामी बुध है। यह सभी के लिए सुख समृद्धि प्रदान करने वाले पहले हैं। 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में महिलाओं का प्रभाव बढ़ेगा। यह वर्ष खासतौर से राजनीतिक रूप से उथल-पुथल वाला होगा। उन्होंने कहा कि कन्या राशि महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है। इस लिए पूरे वर्ष महिलाओं का प्रभाव बढ़ेगा। शतभिषा नक्षत्र रात में 12 बजे लगेगा। कुंभ राशि में चंद्रमा रहेगा। 

नए साल में राहु का राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत

नया साल शुरू होने से पूरे वर्ष बुधवार के दिन कई अहम फैसले भी हो सकते हैं। ज्योतिषाचार्य शोनू मल्होत्रा ने बताया कि नए साल वर्ष 2020 का प्रवेश कुंडली के हिसाब से समृद्धिदायक रहेगा। साल की शुरुआत कन्या लग्न में होगी। बुधवार के दिन साल की शुरुआत होने के कारण उद्योग जगत के लिए साल अच्छा होगा, रोजगार के अवसर खुलेंगे, विकास में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन कार्यों में कुछ रूकावटे भी आएगी। इस बार एक और संयोग बन रहा है कि अंग्रेजी नववर्ष और हिन्दू नववर्ष दोनों ही नववर्ष बुधवार से शुरु होंगे। हिन्दू नववर्ष की शुरुआत अगले साल 25 मार्च से होगी। 

वार्षिक राशिफल 2020: नए साल में किसे मिलेंगी खुशियां तो किसे होना होगा निराश, जानें क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें