शनिदेव की कृपा से इन 3 राशि वालों के दूर होंगे दुख-दर्द, क्या शामिल है लिस्ट में आपकी राशि?
शनिदेव की कृपा से तीन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। साल 2022 में शनिदेव का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफलदाता माना गया है। वर्तमान में मिथुन, तुला...
इस खबर को सुनें
शनिदेव की कृपा से तीन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। साल 2022 में शनिदेव का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफलदाता माना गया है। वर्तमान में मिथुन, तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है, जबकि शनि की साढ़ेसाती धनु, मकर व कुंभ राशि वालों पर चल रही है।
शनि का राशि परिवर्तन 2022-
हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 अप्रैल 2022 में शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यानी शनि कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। शनि गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि तीन राशि वालों को शनि राशि परिवर्तन का विशेष लाभ होगा।
15 मार्च से इन 4 राशि वालों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा, नौकरी व व्यापार में मिलेंगे नए अवसर
मिथुन- शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही मिथुन राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। शनि ढैय्या के खत्म होने ही इस राशि से जुड़े जातकों की मुश्किलें कम हो जाएंगी। कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। धन लाभ की स्थिति बनेगी। जॉब में तरक्की के आसार रहेंगे।
तुला- तुला राशि वालों पर भी वर्तमान में शनि ढैय्या चल रही है। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही इस राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। ढैय्या समाप्त होते ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। धन के मामले में शनि का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। आपको कई क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।
13 अप्रैल से इन राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की सौगात, जानें क्या शामिल है आपकी राशि
धनु- धनु राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। 29 अप्रैल 2022 को शनि गोचर के साथ ही शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात संभव है, जो आपको करियर के लिए लाभकारी साबित होंगे।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।