ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyWill shine your luck

TIPS : इसे आजमाएं, क्योंकि किस्मत बदलते देर नहीं लगती 

कहते हैं कि किस्मत बदलते देर नहीं लगती। बार-बार असफल होने वाले लोगों से यह भी कहते हुए सुना होगा कि हमारी तो किस्मत ही खराब है। वह कौन से उपाय हैं जो किस्मत का दरवाजा खोल सकते हैं या किस्मत को बदल...

TIPS : इसे आजमाएं, क्योंकि किस्मत बदलते देर नहीं लगती 
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,मेरठSun, 10 Dec 2017 06:43 AM
ऐप पर पढ़ें

कहते हैं कि किस्मत बदलते देर नहीं लगती। बार-बार असफल होने वाले लोगों से यह भी कहते हुए सुना होगा कि हमारी तो किस्मत ही खराब है। वह कौन से उपाय हैं जो किस्मत का दरवाजा खोल सकते हैं या किस्मत को बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में, जिनके बारे में हम अक्सर सोचते तक नहीं।

मनुष्य अपने कर्मों से अपनी किस्मत को बदल सकता है। परिस्थितियां चाहें कैसी भी हों, अपने उसूलों को कभी न छोड़ें। अपने व्यवहार को संयमित रखें। किसी से भी बुरा बर्ताव न करें। न ही किसी का दिल दुखाएं। हमेशा प्रसन्नचित रहने की कोशिश करें। लोगों की दुआएं भी किस्मत बदल सकती हैं। भूखे जानवरों को खाना खिलाएं।

कार्यस्थल तथा घर दोनों स्थानों पर साफ सफाई रखें। मछलियों को प्रति दिन आटे की गोली बनाकर खिलाएं। रोजाना मंदिर जाएं। घर में सुंदर कांड का पाठ कराएं। माना जाता है कि हाथ में तांबे का कड़ा पहने से भी भाग्य में बदलाव आता है। भगवान श्रीगणेश की उपासना करें। घर से निकलने से पहले बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। घर में किसी भी महिला से अपशब्द न कहें। 

 इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें