ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyWill overcome the distances of hearts

मिट जाएंगी दिलों की दूरियां, रंग लाएगा प्यार

किसी भी परिवार की उन्नति और खुशहाली के लिए पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम, तालमेल, विश्वास का होना बेहद आवश्यक है। अगर किन्हीं वजहों से दांपत्य जीवन में तालमेल नहीं बैठ पा रहा हो या फिर अपनों से दूरी...

मिट जाएंगी दिलों की दूरियां, रंग लाएगा प्यार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutMon, 20 Aug 2018 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

किसी भी परिवार की उन्नति और खुशहाली के लिए पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम, तालमेल, विश्वास का होना बेहद आवश्यक है। अगर किन्हीं वजहों से दांपत्य जीवन में तालमेल नहीं बैठ पा रहा हो या फिर अपनों से दूरी होती जा रही है तो वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपायों को अपनाकर अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

यदि पत्नी हाथों में पीली चूड़ी पहने तो दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है। पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध की मजबूती के लिए बेडरूम में दीवारों का रंग गुलाबी या हल्का पीला रखा जाए तो अच्छा है। पत्नी को पति के बायीं ओर सोना चाहिए, इससे दांपत्य जीवन में संतुलन बना रहता है। बेडरूम में कभी भी धर्म से जुड़ी तस्वीरें न रखें। ऐसा करने से विवाद उत्पन्न होने लगता है।

जल से जुड़ी वस्तुओं को कभी भी बेडरूम में न रखें। न ही शयनकक्ष में आइना रखें। बेडरूम में कभी भी नशीले पदार्थ, झाडू, तेल का टिन, कढाही, चिमटा, टोकरा जैसा सामान नहीं रखना चाहिए। महिला अगर दान करे तो दान सामग्री में लाल सिंदूर के साथ इत्र की शीशी, चने की दाल तथा केसर अवश्य रखे। प्रतिदिन किसी बुजुर्ग स्त्री का आशीर्वाद प्राप्त करें। घर में जब भी कोई खाने की वस्तु आए तो उसे पहले भगवान के चरणों में अर्पित करें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने  से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें