ये 4 राशि वाले होते हैं ईमानदार व सच्चे दोस्त, सुख-दुख में हमेशा निभाते हैं साथ

May 06, 2021 07:14 am ISTSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

हर व्यक्ति के जीवन में दोस्ती काफी मायने रखती है। अच्छे व सच्चे दोस्तों के कारण जीवन की हर राह आसान हो जाती है। सच्चे दोस्त सुख-दुख में हमेशा साथ निभाते हैं। लेकिन आज के समय में सच्चे दोस्त खोजना...

ये 4 राशि वाले होते हैं ईमानदार व सच्चे दोस्त, सुख-दुख में हमेशा निभाते हैं साथ

हर व्यक्ति के जीवन में दोस्ती काफी मायने रखती है। अच्छे व सच्चे दोस्तों के कारण जीवन की हर राह आसान हो जाती है। सच्चे दोस्त सुख-दुख में हमेशा साथ निभाते हैं। लेकिन आज के समय में सच्चे दोस्त खोजना मुश्किल होता है। हर किसी पर वर्तमान में भरोसा नहीं किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी 4 राशियों का वर्णन किया गया है जो भरोसेमंद होते हैं। ये लोग एक बार रिश्ता बना लेते हैं तो जीवनभर साथ निभाते हैं। कहा जाता है कि इन लोगों से दोस्ती करने से पछतावा नहीं होता है।

1. वृषभ राशि- इस राशि के लोग गहरे होते हैं। इनसे कोई भी बात साझा की जाती है तो यह उसे अपने अंदर ही रखते हैं। इनका स्वभाव ही विश्वसनीय बनाता है। यह रिश्ते के प्रति समर्पित होते हैं। इन्हें जो अच्छा या बुरा लगता है उसे साफतौर पर कह देते हैं। यह एक बार दोस्ती कर लेते हैं तो उसे जीवनभर निभाते हैं।

कुंभ राशि में विराजमान देवगुरु बृहस्पति ऐसे चमका सकते हैं आपकी किस्मत

2. तुला राशि- तुला राशि के लोग बहुत अच्छे दोस्त होते हैं। इनका प्रयास रहता है कि दोस्त हमेशा खुश रहे। इसलिए यह एक बार रिश्ता बनाने के बाद हमेशा सुख-दुख में साथ निभाते हैं। यह भरोसेमंद होते हैं।

3. कर्क राशि- कर्क राशि वालों की दोस्ती काफी खास होती है। यह लोग ईमानदार व भरोसेमंद होते हैं। इसलिए लोग ज्यादातर इनसे अपनी बातें शेयर करना पसंद करते हैं। यह अपने दोस्तों के लिए जो भी करते हैं, उसके बदले में किसी चीज की उम्मीद नहीं रखते हैं। इन्हें रिश्ते के मायने पता होते हैं।

 

4. वृश्चिक राशि- इस राशि के जातक ईमानदार, साफ दिल के और स्पष्ट वक्ता होते हैं। यह दोस्ती को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। यह दोस्तों को खुश रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। लेकिन यह दोस्तों का धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जीवन भर के लिए रिश्ता तोड़ना उचित समझते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!