ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyWhich zodiac signs are irresponsible These 4 zodiacs always run away from their responsibilities according to Jyotish Shastra

अपनी जिम्मेदारियों से हमेशा भागते हैं ये 4 राशि वाले, क्या आप भी इसमें हैं शामिल?

आमतौर पर व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य होता है- सफलता हासिल करना। सफलता हासिल करने के बाद इसे स्थिर बनाए रखना। जो व्यक्ति इस दृष्टिकोण के साथ जीवन में आगे बढ़ते है, उसके सफल व स्वस्थ होने की सबसे...

अपनी जिम्मेदारियों से हमेशा भागते हैं ये 4 राशि वाले, क्या आप भी इसमें हैं शामिल?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 11 Apr 2021 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

आमतौर पर व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य होता है- सफलता हासिल करना। सफलता हासिल करने के बाद इसे स्थिर बनाए रखना। जो व्यक्ति इस दृष्टिकोण के साथ जीवन में आगे बढ़ते है, उसके सफल व स्वस्थ होने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने काम को मन लगाकर करते हैं और एक क्षण भी बर्बाद करना पसंद नहीं करते हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें देरी करना पसंद होता है। वो दूसरों को इंतजार कराकर मन ही मन खुश होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी 4 राशियों का वर्णन किया गया है जो जिम्मेदारियों की बात आते ही आलसी हो जाते हैं और पांव पीछे खींचने लगते हैं। जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां-

1. मिथुन राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लोग मौज-मस्ती में ज्यादा विश्वास रखते हैं। यह उनके और उनके फेवरेट टाइम के बीच आने वाली जिम्मेदारियों के साथ तालमेल बैठाने से नफरत हैं। यह आराम तलब होते हैं। इन्हें हंसी-मजाक और पार्टी करना अच्छा लगता है।

2. सिंह राशि- सिंह राशि के जातक बेहद आलसी माने जाते हैं। यह हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागते हैं। इन्हें जिम्मेदार बनने से नफरत होती है क्योंकि यह किसी के लिए जवाबदेह नहीं बनना चाहते हैं।

ये 4 राशि वाले होते हैं खूब बातूनी, अंजान लोगों से भी राज कर देते हैं शेयर

3. धनु राशि- सिंह राशि के जातक एडवेंचर या ट्रिप के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन घर का काम या जिम्मेदारियों की बात आती है तो इन्हें बार-बार टोकना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह राशि चिन्ह सबसे आलसी होते हैं। यह पार्टी करने या अच्छा समय बिताने पर ज्यादा फोकस करते हैं। इस दौरान यह भूल जाते हैं कि अभी ऐसी कई चीजें हैं जो इन्हें समय पर पूरा करना है।

4. कुंभ राशि- इस राशि के लोग जिम्मेदारी लेने वाले अंतिम व्यक्ति हैं। यह बार-बार कहने के बाद ही जिम्मेदारियों को हाथ में लेते हैं। यह चीजों को वापस करना पसंद नहीं करते हैं। कहा जाता है कि यह चीजों के कंट्रोल से बाहर जाने के बाद ही जिम्मेदारियां लेते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें