ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyWhich zodiac sign is laziest Know Here Most Lazy Person Among 12 Zodiac Signs

इन राशियों के लोग होते हैं आलसी, देखें कहीं आपकी राशि तो लिस्ट में नहीं है शामिल

ज्योतिष शास्त्र में राशियों का विशेष महत्व होता है। राशियों के अनुसार ही जातकों का स्वभाव और भविष्य का पता चलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का अपना स्वभाव होता है। कुछ राशियों के लोग बेहद...

इन राशियों के लोग होते हैं आलसी, देखें कहीं आपकी राशि तो लिस्ट में नहीं है शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 31 Oct 2020 10:53 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष शास्त्र में राशियों का विशेष महत्व होता है। राशियों के अनुसार ही जातकों का स्वभाव और भविष्य का पता चलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का अपना स्वभाव होता है। कुछ राशियों के लोग बेहद गुस्सैल और तुनकमिजाज होते हैं। कुछ राशियों के जातक बेहद गंभीर और फुर्तीले होते हैं तो वहीं कुछ राशियों के लोग आलसी होते हैं। जानिए किन राशियों के जातक होते हैं आलसी- 

1. कर्क- कर्क राशि के लोग सबसे ज्यादा आलसी होते हैं। कहते हैं कि इस राशि के लोग इतने आलसी होते हैं इन्हें एक जगह बैठे-बैठे ही खाना मिलता रहे तो यह लोग हिलने की भी जहमत नहीं उठाते हैं।

इन राशियों के लोग करते हैं सबसे ज्यादा गुस्सा, छोटी बात पर भी हो जाते हैं आगबबूला

2. वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के लोग मेहनती होते हैं, लेकिन यह सिर्फ उसी काम में दिमाग लगाते हैं, जो इनके मन का होता है। मन का काम नहीं होने पर यह लोग उस काम को छोड़ देते हैं।

3. वृश्चिक- कहते हैं कि वृश्चिक राशि के जातक बेहद आलसी होते हैं। हालांकि जरूरत पड़ने पर यह मेहनत के लिए भी फौरन तैयार हो जाते हैं। इसके अलावा इस राशि के लिए जातकों के लिए कहा जाता है कि इन्हें छुट्टी वाले दिन घर से बाहर जाना भी पसंद नहीं होता है।

इन राशियों के लोग होते हैं बेस्टफ्रेंड, मुश्किल में कभी नहीं छोड़ते अपने दोस्त का साथ

4. सिंह- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातक बहुत मेहनती होते हैं। हालांकि इन्हें अपने मनमुताबिक काम करने की आदत होती है। मन पसंद काम न होने पर वह काम बिना मन करते हैं या अधूरा छोड़ देते हैं।

5. मीन- कहते हैं कि मीन राशि के जातकों का स्वभाव वृश्चिक राशि की तरह ही होता है। माना जाता है कि मीन राशि के जातकों का मूड अच्छा नहीं होने पर दुनिया का कोई भी शख्स काम नहीं करा सकता है। यह खुद को दुनिया से काट लेते हैं और इनकी दुनिया में सिर्फ आलस होता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें