Eid ul Fitr 2018: इस दिन होगा रमजान का आखिरी रोजा
रमजान के पाक महीने में इबादत की जाती है और अल्लाह से सारे गुनाहों की माफी मांगी...
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
जानें कब होगा रमजान का आखिरी रोजा
रमजान के पाक महीने में इबादत की जाती है और अल्लाह से सारे गुनाहों की माफी मांगी जाती है। मुस्लिम रामजान में 1 माह तक रोजे रखते हैं, जिसके बाद ईद का त्यौहार मनाया जाता है। रमजान के आखिरी रोजे की रात चांद का दीदार करके अगली सुबह ईद मनाई जाती है। 2018 में रमजान का पहला रोजा 17 मई से शुरू हुआ था, जो कि 15 या 16 जून 2018 तक रखा जाएगा। इसी पर ईद की तारीख निर्भर करेगी।
अगली स्लाइड में जानें रमजान का महत्व...
रमजान का महत्व
ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। मुस्लिम रमजान के बाद फितरा और जकात देकर गरीबों की मदद करते हैं। इस दिन सेवइयां और खीर बनाने का रिवाज है। माना जाता है कि रमजान के पाक महीने में ही कुरआन शरीफ का धरती पर अवतार हुआ था। इसलिए इस पूरे महीने कुरआन शरीफ पढ़ी जाती है। रोजे के दौरान मुस्लिमों को झूठ बोलने और बुरे कामों से बचने की हिदायत दी जाती है।


