ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyWhen is Pradosh Vrat in March 2021 March me Pradosh Vrat Kab hai and Do and Dont on Pradosh Vrat Subh Muhurat

Pradosh Vrat March 2021: आने वाला है मार्च का पहला प्रदोष व्रत, जानिए इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। हर महीने में दो प्रदोष व्रत आते हैं। इस महीने का पहला प्रदोष व्रत 10 मार्च 2021 (बुधवार) को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत हर माह की त्रयोदशी...

Pradosh Vrat  March 2021: आने वाला है मार्च का पहला प्रदोष व्रत, जानिए इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 02 Mar 2021 11:24 AM
ऐप पर पढ़ें

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। हर महीने में दो प्रदोष व्रत आते हैं। इस महीने का पहला प्रदोष व्रत 10 मार्च 2021 (बुधवार) को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि प्रदोष व्रत रखने से दो गायों के दान करने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान शिव की आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही कुछ प्रदोष व्रत नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। प्रदोष व्रत के दिन जानिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं-

प्रदोष व्रत नियम- प्रदोष व्रत यूं तो निर्जला रखा जाता है इसलिए इस व्रत में फलाहार का विशेष महत्व होता है। प्रदोष व्रत को पूरे दिन रखा जाता है। सुबह नित्य कर्म के बाद स्नान करें। व्रत संकल्प लें। फिर दूध का सेवन करें और पूरे दिन उपवास धारण करें।

भगवान शिव की इस आरती के बिना अधूरा माना जाता है प्रदोष व्रत

प्रदोष में क्या नहीं करना चाहिए- प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। प्रदोष व्रत में अन्न, नमक, मिर्च आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत के समय एक बार ही फलाहार ग्रहण करना चाहिए। 

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त-

प्रदोष व्रत तिथि – 10 मार्च 2021(बुधवार)
फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी प्रारम्भ – 10 मार्च 2021 बुधवार को दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 11 मार्च 2021 गुरुवार को 02 बजकर 39 मिनट तक

चंद्रदेव ने रखा था सबसे पहले प्रदोष व्रत-

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सबसे पहले प्रदोष व्रत को चंद्रदेव ने रखा था। इस व्रत के पुण्य प्रभाव से चंद्रमा को क्षय रोग से मुक्ति मिल गई थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें