ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologywhat are the most luckiest zodiac signs maa laxmi and shukra dev favourite rashi horoscope rashifal Astrology in Hindi

खूब मान- सम्मान और धन- दौलत कमाते हैं ये राशि वाले, मां लक्ष्मी और शुक्र देव की बरसती है कृपा

ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। इन राशियों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। कुछ राशि वाले धनवान होते हैं तो कुछ राशि वाले धन का खर्च बड़े सोच-...

खूब मान- सम्मान और धन- दौलत कमाते हैं ये राशि वाले, मां लक्ष्मी और शुक्र देव की बरसती है कृपा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 25 Aug 2021 04:54 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। इन राशियों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। कुछ राशि वाले धनवान होते हैं तो कुछ राशि वाले धन का खर्च बड़े सोच- समझकर करते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उन राशियों के जातकों के बारे में बताएंगे जो खूब मान- सम्मान और धन- दौलत कमाते हैं। इन राशियों पर मां लक्ष्मी और शुक्र देव की विशेष कृपा रहती है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। शुक्र को भौतिक सुखों को प्रदान करने वाला बताया गया है। शुक्र ग्रह धन, वैवाहिक जीवन, प्यार, सौंदर्य, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक माना गया है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रहों की लिस्ट में शामिल किया गया है। कहते हैं कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति उच्च और शुभ की होती है, उन्हें पैसों का अभाव नहीं होता है। आइए जानते हैं किन लोगों पर रहती है मां लक्ष्मी और शुक्र देव की कृपा...

वृष राशि

  • ये लोग जीवन में सभी सुखों का अनुभव करते हैं।
  • ये लोग किस्मत के धनी होते हैं। 
  • वृष राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
  • ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं। 
  • इन लोगों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
  • ये लोग खूब मान- सम्मान कमाते हैं।

कल से चमकेगा सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि का भाग्य, 27 दिनों तक होगा लाभ ही लाभ

कर्क राशि

  • इन लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • इन लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए ये लोग कड़ी मेहनत करते हैं।
  • इन लोगों को जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है।
  • इन लोगों को जीवन में खूब मान- सम्मान मिलता है।

सिंह राशि

  • ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं।
  • इन लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • इन लोगों का जीवन खुशियों से भरा रहता है। 
  • सिंह राशि के जातक अपने स्वभाव से लोगों के दिलों में राज करते हैं।

12 दिनों तक इन राशियों की है मौज ही मौज, सूर्य और बुध की युति से होगा महालाभ

तुला राशि

  • तुला राशि को जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। 
  • इन लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
  • इन लोगों को जीवन में अपार सफलता प्राप्त होती है।
  • हर कोई इनके काम की तारीफ करता है।

वृश्चिक राशि

  • इन लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
  • वृश्चिक राशि के जातक ईमानदार और दयालु स्वभाव के होते हैं।
  • इन लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है।
  • ये लोग मेहनती भी होते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें