ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyWeekly Panchang February 10 16 Sun will transit in Aquarius know the auspicious time for marriage this week

साप्ताहिक पंचांग 10-16 फरवरी: सूर्य करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, जानें इस सप्ताह विवाह का शुभ मुहूर्त

13 फरवरी से सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेगा। बुध श्रवण नक्षत्र में रहेगा।

साप्ताहिक पंचांग 10-16 फरवरी: सूर्य करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, जानें इस सप्ताह विवाह का शुभ मुहूर्त
Archana Pathakनीरज धनखेर,नई दिल्लीFri, 10 Feb 2023 02:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

13 फरवरी से सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेगा। बुध श्रवण नक्षत्र में रहेगा। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से आने वाले सप्ताह में बहुत सी चीजें प्रभावित होंगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुभ मुहूर्त के कोई भी काम करने से उसके सफलतापूर्वक पूरा होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। आइये जानते हैं 10 से 16 फरवरी के लिए विवाह, गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त।

 विवाह मुहूर्त: विवाह के लिए इस सप्ताह बहुत सारे शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। पहला शुभ मुहूर्त 10 फरवरी सुबह 07:04 मिनट से लेकर शाम 04:45 PM मिनट तक। दूसरा 12 फरवरी रात्रि 09:50 मिनट से लेकर  13 फरवरी, 02:27 मिनट तक। तीसरा 13 फरवरी 02:36 मिनट से लेकर 14 फरवरी, सुबह 07:01 मिनट तक। 14 फरवरी सुबह 07:01 मिनट से लेकर दोपहर 12:26 मिनट तक। 15 फरवरी सुबह 06:18 मिनट से लेकर 16 फरवरी सुबह 06:59 मिनट तक।

 गृह प्रवेश मुहूर्त: गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त 10 फरवरी दोपहर 12:18 मिनट से लेकर 11 फरवरी सुबह 07:03 मिनट तक। 11 फरवरी सुबह 07:03 मिनट से लेकर सुबह 09:08 मिनट तक है।

गाड़ी खरीदने का मुहूर्त: इस सप्ताह गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त 10 फरवरी सुबह 07:58 मिनट से लेकर 11 फरवरी सुबह 07:03 मिनट तक। वहीं दूसरा 12 फरवरी सुबह 07:02 मिनट से लेकर सुबह 09:45 मिनट तक है।

प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त 16 फरवरी, सुबह 06:59 से लेकर 17 फरवरी सुबह 06:58 मिनट तक है।

 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े