ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyWeekly Horoscope today is chandra grahan and budh purnima 2020 Know how your future will be from 05 july to 11 july 2020 according to astrology predictions

साप्ताहिक राशिफल: आज है चंद्रग्रहण, जानें 05 जुलाई से 11 जुलाई 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्य

जानें माने एस्ट्रोलॉजर पं. राघवेन्द्र शर्मा के अनुसार आपका यह सप्ताह (  05 जुलाई से 11 जुलाई  2020) कैसा रहेगा। क्या चमकेगी किस्मत या रहना होगा सावधान। आगे पढ़िए अपनी राशि का...

साप्ताहिक राशिफल: आज है चंद्रग्रहण, जानें 05 जुलाई से 11 जुलाई 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्य
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 05 Jul 2020 12:33 PM
ऐप पर पढ़ें

जानें माने एस्ट्रोलॉजर पं. राघवेन्द्र शर्मा के अनुसार आपका यह सप्ताह (  05 जुलाई से 11 जुलाई  2020) कैसा रहेगा। क्या चमकेगी किस्मत या रहना होगा सावधान। आगे पढ़िए अपनी राशि का भविष्यफल-

साप्ताहिक भविष्यफल-
मेष राशि-21 मार्च - 20 अप्रैल-

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कला व संगीत के प्रति रूचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि-20 अप्रैल – 20 मई-
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेकिन धैर्य में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। आय में कमी व खर्चों में अधिकता की स्थिति हो सकती है। मित्रों का मिलेगा सहयोग, लेकिन संतान को हो सकता है कष्ट। 

मिथुन राशि-21 मई – 21 जून-
मानसिक तनाव रहेगा। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा की मन स्थिति रहेगी। रोजगार में सफलता मिलेगी। आय के स्त्रोत विकसित होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि-21 जून – 23 जुलाई-
मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। 

सिंह राशि-23 जुलाई – 22 अगस्त-
क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या राशि-23 अगस्त – 21 सितंबर-
आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकताहै। नोकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। 

तुला राशि-22 सितंबर – 23 अक्टूबर-
आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। करोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक राशि-24 अक्टूबर - 21 नवंबर-
वाणी में सौम्यता रहेगी। लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 

धनु राशि-22 नवंबर - 21 दिसंबर-
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा।क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा की मन स्थिति रहेगी। भवन-सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 

मकर राशि-22 दिसंबर - 19 जनवरी
आलस अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रख-रखाव व साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। 

कुंभ राशि-20 जनवरी – 18 फरवरी-
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। 

मीन राशि-19 फरवरी – 20 मार्च-
आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, पर मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है। आत्म संयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। परिवार में कलह की स्थिति हो सकती है। बहन-भाईयों का साथ मिलेगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें