ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyweekly horoscope lucky zodiac signs of this week rashi parivartan predictions effects on zodiac signs Astrology in Hindi

इस सप्ताह सूर्य की तरह चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, नौकरी- व्यापार में होगा महालाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि...

इस सप्ताह सूर्य की तरह चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, नौकरी- व्यापार में होगा महालाभ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 21 Feb 2022 08:47 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से ये सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह किन राशियों का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा...

वृष राशि- 

  • कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा।
  • धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा।
  • माता का सहयोग मिलेगा।
  • माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैं। 
  • किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
  • बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा। 
  • नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
  • परिवार के संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। 

Shukra Rashi Parivartan 2022: इन चार राशियों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन ला रहा है खुशखबरी, गाय की सेवा से इन राशिवालों को होगा लाभ

कन्या राशि- 

  • कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। 
  • भाइयों का सहयोग मिलेगा।
  • घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। 
  • वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
  • नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
  • आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
  • माता का सानिध्य मिलेगा। 
  • वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

27 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे शुक्रदेव, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मकर राशि- 

  • आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
  • अध्ययन में रूचि रहेगी।
  • नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है, किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
  • भाइयों का सहयोग मिलेगा। 
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • धन- लाभ होगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।

मीन राशि- 

  • मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। 
  • माता के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। 
  • आय में वृद्धि होगी।
  • रहन-सहन सुखमय रहेगा। 
  • अफसरों का सहयोग मिलेगा।
  • परिवार का भी सहयोग मिलेगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें