ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyWeekly Horoscope Know how your future will be from 07 june to 13 june 2020 according to astrology predictions

साप्ताहिक राशिफल: जानिए 07 जून से 13 जून 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्य

जानें माने एस्ट्रोलॉजर पं. राघवेन्द्र शर्मा के अनुसार आपका यह सप्ताह (  07 जून से 13 जून  2020) कैसा रहेगा। क्या चमकेगी किस्मत या रहना होगा सावधान। आगे पढ़िए अपनी राशि का...

साप्ताहिक राशिफल: जानिए 07 जून से 13 जून 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्य
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 07 Jun 2020 06:17 AM
ऐप पर पढ़ें

जानें माने एस्ट्रोलॉजर पं. राघवेन्द्र शर्मा के अनुसार आपका यह सप्ताह (  07 जून से 13 जून  2020) कैसा रहेगा। क्या चमकेगी किस्मत या रहना होगा सावधान। आगे पढ़िए अपनी राशि का भविष्यफल-

साप्ताहिक भविष्यफल-
मेष राशि-21 मार्च - 19 अप्रैल-

मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में भी कमी हो सकती है। सप्ताह के प्रारम्भ में माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार होगा। संचित धन में कमी आ सकती है। दैनिक रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि-20 अप्रैल – 20 मई-

मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक *से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय *हो सकता है। खर्चों में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

मिथुन राशि-21 मई – 20 जून-
मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान भी रहेंगे। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कर्क राशि-21 जून – 22 जुलाई-
आशा-निराशा के मिश्रण भाव मन में रहेंगे। वाणी *में कठोरता का प्रभाव *हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों से *मतभेद हो सकते हैं। इच्छा-विरुद्ध *कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती *है। परिश्रम अधिक रहेगा। संतान को *कष्ट रहेगा।

सिंह राशि-23 जुलाई – 22 अगस्त-

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु मानसिक तनाव भी हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन-सुख में कमी आएगी। कारोबार में आय की स्थिति तो ठीक रहेगी, परंतु कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

कन्या राशि-23 अगस्त – 21 सितंबर-
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन में नकारात्मकता का प्र्रभाव भी हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना *पड़ सकता है। परिवार से दूर हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि-22 सितंबर – 23 अक्टूबर-
वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। आय में कमी और खर्चों में वृद्धि *की स्थिति रहेगी। पिता से धन की *प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में *सुधार होगा।

वृश्चिक राशि-24 अक्टूबर - 21 नवंबर-
‘क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा' की मनोस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। धर्म-कर्म में व्यस्त हो सकते हैं। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान हो सकता है। भवन-सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु राशि-22 नवंबर - 21 दिसंबर-
मन अशांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती *हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन *रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि-22 दिसंबर - 19 जनवरी
-‘क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा' की मनोस्थिति बनी रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु बातचीत में संयम बरतना अच्छा होगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी संपत्ति से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।

कुंभ राशि-20 जनवरी – 18 फरवरी-
आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव भी हो सकता *है। आय में कमी और खर्च में अधिकता की स्थिति से परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे।

मीन राशि-19 फरवरी – 20 मार्च-
मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान *की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती *है। मित्रों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें