Weekly Horoscope: know how will your future from March 29 to 4th April 2020 look here साप्ताहिक राशिफल : 29 मार्च से 04 अप्रैल 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्य देखें यहां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope: know how will your future from March 29 to 4th April 2020 look here

साप्ताहिक राशिफल : 29 मार्च से 04 अप्रैल 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्य देखें यहां

जाने माने एस्ट्रोलॉजर पं. राघवेन्द्र शर्मा के अनुसार जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल 9 मार्च से 04 अप्रैल 2020 तक- मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी...

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली Sun, 29 March 2020 03:36 PM
share Share
Follow Us on
साप्ताहिक राशिफल : 29 मार्च से 04 अप्रैल 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्य देखें यहां

जाने माने एस्ट्रोलॉजर पं. राघवेन्द्र शर्मा के अनुसार जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल 9 मार्च से 04 अप्रैल 2020 तक-


मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार से अलग रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। यात्रा अधिक रहेगी।

वृष (21 अप्रैल-20 मई)
मन में शांति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। आय में कमी, खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।

मिथुन (21 मई-21 जून)
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहने का प्रयास करें। नौकरी में विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
 
कर्क (22 जून-23 जुलाई)
आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। ‘क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा' की मन:स्थिति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कुटुंब/परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (24 जुलाई-2२ अगस्त)
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र की मदद से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परंतु सेहत का खयाल रखें।

 

कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)
मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। संयत रहें। आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

तुला (23 सितंबर-23 अक्तूबर)
आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। आय में कमी और खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

 

वृश्चिक (24 अक्तूबर- 21 नवंबर)
मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, परंतु स्थान परिवर्तन भी संभव है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

धनु (22 नवंबर- 21 दिसंबर)
वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। फिर भी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। धन में वृद्धि होगी।

 

मकर (22 दिसंबर- 19 जनवरी)
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सान्निध्य मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)
मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के विवाद और झगड़ों से बचने का प्रयास करें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा।

मीन (19 फरवरी- 20 मार्च)
आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चे बढ़ेंगे।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!