ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ धर्मसाप्ताहिक राशिफल : 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्य देखें यहां

साप्ताहिक राशिफल : 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्य देखें यहां

देखें साप्ताहिक राशिफल जाने-माने एस्ट्रोलॉजर, पं. राघवेन्द्र शर्मा के अनुसार 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक का भविष्यफल -   मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा' की...

साप्ताहिक राशिफल : 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्य देखें यहां
Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Sun, 19 Apr 2020 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

देखें साप्ताहिक राशिफल जाने-माने एस्ट्रोलॉजर, पं. राघवेन्द्र शर्मा के अनुसार 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक का भविष्यफल -

 

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)
क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा' की मनोस्थिति रहेगी। आत्मविश्श्वास से पूर्ण रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

वृष (21 अप्रैल-20 मई)
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति पूर्ववत रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है।

 

मिथुन (21मई- 21जून)
मन अशांत रहेगा। धैर्य में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क (22 जून-23 जुलाई)
मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। माता से धन-प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

 

सिंह (24 जुलाई-22 अगस्त)
मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा-देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है, परंतु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी और खर्च में अधिकता की स्थिति हो सकती है।

कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)
धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में कठिनाई आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

 

तुला (23 सितंबर-23 अक्तूूबर)
धैर्यशीलता में कमी आएगी। मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से वैचारिक मतभेद भी बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-21 नवंबर)
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यों के प्रति *जोश व उत्साह रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति हो सकती है।


धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)
वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना भी बन रही है। पदोन्नति के अवसर भी संभव हैं।

मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)
मानसिक शांति तो रहेगी परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आय में कमी और खर्च में अधिकता की स्थिति से चिंतित भी हो सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संतान को कष्ट होगा।

मीन (19 फरवरी-20 मार्च)
मन अशांत रहेगा। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। संतान को कष्ट हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।