ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyWeekly Horoscope Good days started for these 4 zodiac signs from May 23 bad work will be done till 29 Astrology in Hindi

Weekly Horoscope: 23 मई से इन 4 राशि वालों के शुरू हुए अच्छे दिन, 29 तक बनेंगे बिगड़े काम

Weekly Horoscope 23-29 May 2022: राशिफल का आंकलन ग्रहों की स्थिति से किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होता है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जानें इस सप्ताह का हाल-

Weekly Horoscope: 23 मई से इन 4 राशि वालों के शुरू हुए अच्छे दिन, 29 तक बनेंगे बिगड़े काम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 24 May 2022 08:08 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 23-29 मई 2022: 23 मई 2022, सोमवार से नया सप्ताह शुरू हो चुका है। ये सप्ताह कई राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 23-29 मई तक वृषभ, तुला और मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। इस दौरान तरक्की के अवसर बनेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। जानें सभी राशियों का हाल-

मेष- यह सप्ताह आमदनी पर फोकस बनाए रखने वाला है। समझदारी से आगे बढ़ें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।  महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। लव लाइफ में सुधार होगा।

वृषभ- उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। रिश्तों में सुधार होगा। परिजनों की बात सुनेंगे। खर्च पर अंकुश रखेंगे। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। सेहत उत्तम रहेगी।

करियर राशिफल 23 मई: ऑफिस में इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, पढ़ें सभी राशियों का हाल

मिथुन- इस सप्ताह आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। कार्यशैली में सुधार होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात संभव है। धन लाभ व पदोन्नति मिल सकती है।

कर्क- यह सप्ताह आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आरंभ में धैर्य बनाए रखें। मनोबल बढ़ा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह- इस सप्ताह आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धैर्य के साथ आगे बढ़ें। आत्म विश्वास से भरपूर रहेंगे। इच्छित परिणाम इस सप्ताह आपको मिलेंगे।

कन्या- इस सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। लाभ पर फोकस बनाए रखें। योजना के अनुसार चलें। ठगों से सावधान रहें।

तुला- इस सप्ताह आपको शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। बीच में सावधानी बरतें। पैसों के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बहस से बचें।

वृश्चिक- सभी काम में आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कामकाज में परिणाम उम्मीद के अनुरूप मिलेंगे। लाभ व विस्तार की योजनाओं पर फोकस रखेंगे। सप्ताह के बीच में शुभ समाचार मिल सकता है। आलस व अंहकार से बचें।

Horoscope Today 23 May 2022: कर्क व तुला समेत इन राशि वालों के लिए समय अनुकूल नहीं, ये लोग पास रखें पीली वस्तु

धनु- इस सप्ताह आप सूचना व संपर्क का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण काम इस सप्ताह बनते जाएंगे। सुविधाओं पर जोर रखेंगे। मित्र का सहयोग मिलेगा। दिखावे से बचें।

मकर- मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आगे रहेंगे। शुभ सूचना का आदान-प्रदान होगा। आवश्यक कार्य पूरे होंगे। यात्रा का योग बन सकता है।

कुंभ- सम्मान व सफलता के लिए यह सप्ताह शुभ कारक है। अपनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। खानपान अच्छा रहेगा। शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपकी उम्मीदों को बल मिलेगा।

मीन- इस सप्ताह आपकी मन की इच्छा पूरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में सोच-समझकर फैसला लें। उत्साह बढ़ता जाएगा। वाणी पर संयम बरतें। इस सप्ताह आप लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे।

लव राशिफल 23 मई: इन 3 राशि वालों की लव लाइफ में आएगा तूफान, इनकी किसी खास से मुलाकात संभव

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें