ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyWeekly Horoscope By May 15 the sum of money will benefit these two zodiac signs these are the 4 lucky zodiac signs Astrology in Hindi

साप्ताहिक राशिफल: 15 मई तक इन दो राशि वालों को धन लाभ के योग, ये हैं इस वीक की 4 लकी राशियां

इस हफ्ते कन्या और कुंभ राशि में धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जबकि वृषभ, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले इस हफ्ते मां लक्ष्मी की कृपा के कारण मालामाल हो सकते हैं।

साप्ताहिक राशिफल: 15 मई तक इन दो राशि वालों को धन लाभ के योग, ये हैं इस वीक की 4 लकी राशियां
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 10 May 2022 05:16 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Weekly Horoscope 9-15 May 2022: मई का दूसरा सप्ताह कई राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस हफ्ते कन्या और कुंभ राशि में धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जबकि वृषभ, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले इस हफ्ते मां लक्ष्मी की कृपा के कारण मालामाल हो सकते हैं। हालांकि कुछ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मुश्किलों भरा रह सकता है। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह-

मेष- सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा तनाव रह सकता है। चीजों में जल्दी सुधार होगा। धन की स्थिति ठीक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। 

वृषभ- इस सप्ताह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। वाणी पर संयम बनाए रखें। इस हफ्ते अपने जरूरी काम निपटा लें। 

मिथुन- इस सप्ताह आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। रुका धन प्राप्त होगा। किसी नए काम की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए इस सप्ताह कोई रुका काम बन सकता है। करियर और धन के मामले में आपको सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में मानसिक तनाव हो सकता है।

सिंह- सिंह राशि वालों के इस सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में विशेष सफलता हासिल हो सकती है।

कन्या- इस सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ के योग बनेंगे। करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन का आगमन अच्छा रहेगा। इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

तुला- इस सप्ताह की शुरुआत में आपके यात्रा के योग बन रहे हैं। इस समय छोटे-छोटे कार्यों से बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संपत्ति संबंधी कोई मुकदमा सुलझ सकता है। इस सप्ताह कोई रुका काम बन सकता है।

वृश्चिक- इस सप्ताह आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह के अंत में वाहन प्रयोग में विशेष सावधानी बरतें।

धनु- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। करियर व संतान को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। करियर में कुछ जरूरी परिवर्तन हो सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर- मकर राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में विवादों और तनाव का शिकार हो सकते हैं। धन व संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। सप्ताह के अंत में कोई रुका काम बन सकता है।

कुंभ- सप्ताह की शुरुआत में व्यस्तता बढ़ी रहेगी। धन लाभ के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। सप्ताह के अंत में कोई रुका काम पूरा हो सकता है। सेहत की छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। 

मीन- मीन राशि वालों का सप्ताह की शुरुआत में कोई रुका काम बन सकता है। करियर व शिक्षा के मामले में सफलता मिल सकती है। भावनाओं पर काबू रखें। परिवार के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें