ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyWeekly Horoscope 23 to 29 march 2019

साप्ताहिक राशिफल (23 मार्च-29 मार्च 2019): जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यही वजह है कि हम सब अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। क्या अच्छा होगा, क्या बुरा होगा, यह जानना सबके लिए काफी रोचक होता है। आइए जानें,...

साप्ताहिक राशिफल (23 मार्च-29 मार्च 2019): जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSun, 24 Mar 2019 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यही वजह है कि हम सब अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। क्या अच्छा होगा, क्या बुरा होगा, यह जानना सबके लिए काफी रोचक होता है। आइए जानें, आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा...

मेष 
आप उचित निर्णय ले पाने में सक्षम रहेंगी। इस सप्ताह अनिद्रा की समस्या से जूझना पड़ेगा। यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फल देने वाला रहेगा। मित्रों संग बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। माताएं संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त कर सकती हैं।

वृष
अपने सुखों का त्याग करके इस सप्ताह लाभ प्राप्ति हेतु आपको प्रयास करने होंगे। मंगलवार से वाहन चलाते समय या यात्रा करते समय सावधानी बरतें अन्यथा दूसरों की गलती की वजह से आपको हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बिठाने के प्रयास रंग लायेंगे।

मिथुन 
इस सप्ताह आप भाग्य की ओर से रुकावट महसूस कर सकती हैं। विवाहिताओं को ससुराल पक्ष की ओर से असुविधाजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारी महिलाएं अपनी आय बढ़ाने हेतु चिंतित रह सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा।

कर्क 
आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा महिलाओं को विरोधी पक्ष परेशान कर सकता है। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को  लाभ होगा। छात्राओं को अपना ध्यान पढ़ाई पर केन्द्रित रखना होगा, नहीं तो मन भटकते देर नहीं लगेगी।

सिंह 
कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूर्ण साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। रुके हुए आधिकारिक विषयों पर प्रगति दिखेगी। उलझे मामले सहजता से सुलटने के कगार पर दिखेंगे। बुधवार से आप में आंतरिक ऊर्जा का संचार होगा। व्यावसायिक अनुबंध होने से संतुष्ट महसूस करेंगी।

कन्या 
सप्तम भाव में उग्र ग्रह सूर्य की उपस्थिति आपके वैवाहिक जीवन को तनावपूर्ण बना सकती है। मंगलवार को विरोधी पक्ष आपको हानि पहुंचा सकता है। कार्य संबंधी यात्रा संभव है। घर में अनपेक्षित अतिथि आ सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंताएं खत्म होंगी।

तुला 
चन्द्रदेव का आपकी राशि में आना शुभ फलों में वृद्धि करेगा। छात्राओं की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। विवाहिताओं को बुधवार उपरांत घर में माहौल शांत रखने के लिए प्रयत्न करने होंगे। शुक्रवार से जीवनसाथी का रवैया सकारात्मक रूप से बदलने से मन की उलझनें मिटेंगी।

वृश्चिक
दूरस्थ संपर्कों द्वारा लाभ प्राप्त होने में भाग्य आपका साथ देगा। विवाहिताओं का समय अनुकूल चल रहा है। जीवनसाथी से हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होने से मन खुश रहेगा। ससुराल पक्ष से धनलाभ के संकेत आ रहे हैं। यह सप्ताह आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगा।

धनु
लंबी यात्रा पर जाने में अड़चनें आ सकती हैं। अनावश्यक यात्रा करना टालें। सोमवार से नजदीकी मित्रों और रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आयेगी। किसी घरेलू उलझन का सहजता से समाधान प्राप्त हो जाने से बड़ी राहत मिलेगी।

मकर 
धन भाव में दो ग्रहों का आगमन  आपके आर्थिक विकास के लिए शुभ संकेत है। व्यावसायिक एवं कारोबारी महिलाओं को व्यापार में नये अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। छात्राओं के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। योग और ध्यान का नियमित अभ्यास करना आपके लिए लाभदायी रहेगा।

कुंभ 
नौकरीपेशा महिलाओं को शनिवार के दिन विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। उच्च अधिकारी मेहरबान रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पति के साथ पिछले दिनों हुआ मनमुटाव दूर होगा। अपनी भावनाएं प्रकट करने के लिए समय अनुकूल है।

मीन 
अधिक सोचने के कारण आप मानसिक थकान से व्यथित रह सकती हैं। मंगलवार से छात्राओं को अपने विषयों संबंधित शोध के अवसर मिलेंगे। गृहिणियां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगी। कारोबारी महिलाएं अपनी आय को लेकर चिंतित रह सकती हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें