बुधवार के दिन जरूर करें ये काम, विघ्न- बाधाएं होंगी पल में दूर

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहते हैं। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की...

बुधवार के दिन जरूर करें ये काम, विघ्न- बाधाएं होंगी पल में दूर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहते हैं। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से ही होती है। भगवान गणेश अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। आज इस लेख के माध्यपम से हम आपको बताएंगे बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।

भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करें

  • भगवान गणेश को दूर्वा घास काफी पसंद होती है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा घास जरूर अर्पित करें। धार्मि क मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करता है उसके किसी भी कार्यों में कोई परेशानी नहीं आती है। आप रोजाना भी भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित कर सकते हैं।

भगवान गणेश को सिंदूर लगाएं

  • बुधवार के पावन दिन भगवान गणेश का गंगा जल से अभिषेक करने के बाद सिंदूर लगाएं। सिंदूर लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। आप रोजाना भी ऐसा कर सकते हैं।

भगवान गणेश को भोग लगाएं

  • बुधवार के पावन दिन भगवान गणेश को लड्डूओं या मोदक का भोग अवश्य लगाएं। आप इस दिन भगवान गणेश को अपनी इच्छानुसार सात्विक चीजों का भोग भी लगा सकते हैं।

भगवान गणेश की आरती करें

  • बुधवार के दिन भगवान गणेश की आरती भी करें। इस दिन भगवान गणेश का अधिक से अधिक ध्यान करें। भगवान गणेश की कृपा से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़बुधवार के दिन जरूर करें ये काम, विघ्न- बाधाएं होंगी पल में दूर