ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyWear the Sagittarius and the Pisces Rare again

धनु और मीन राशि वाले जरूर पहनें फिरोजा

ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए या फिर उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए ज्योतिष शास्त्र द्वारा विभिन्न प्रकार के रत्न प्रदान किए गए हैं। यह रत्न हमारे जीवन को सुधारने और यहां तक कि कई...

धनु और मीन राशि वाले जरूर पहनें फिरोजा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मेरठ Wed, 28 Mar 2018 06:24 AM
ऐप पर पढ़ें
ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए या फिर उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए ज्योतिष शास्त्र द्वारा विभिन्न प्रकार के रत्न प्रदान किए गए हैं। यह रत्न हमारे जीवन को सुधारने और यहां तक कि कई रोगों से लड़ने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।  इनमें नीलम, पन्ना, मूंगा, रूबी, पुखराज आदि कई प्रसिद्ध रत्न हैं। इन रत्नों को लगभग सभी लोग भलीभांति पहचानते हैं और इनके बारे में जानते हैं। ये रत्न असरदार तो होते ही हैं, काफी महंगे भी होते हैं।

इनके अलावा भी कई कई ऐसे रत्न हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते। ऐसे रत्नों को उपरत्न भी कहा जाता है और ये मुख्य रत्नों के मुकाबले काफी सस्ते भी होते हैं लेकिन इनका असर भी मुख्य रत्नों जितना तेज ही होता है। ऐसे रत्नों में ही एक रत्न है फिरोजा, यह रोगों को काटने वाले रत्न के नाम से भी प्रचलित है। इसके अलावा यह रत्न प्रेम संबंधों को सुधारने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। फिरोजा रत्न मुख्यत: फिरोजी, गहरा नीला, आसमानी और हरे रंग का सा होता है।

कौन पहन सकता है फिरोजा
ज्योतिष के अनुसार धनु और मीन राशि वालों के लिए फिरोजा सर्वोत्तम है। इन राशि वालों को फिरोजा पहनना काफी लाभदायक है। माना जाता है कि पौष मास में जन्में लोगों को फिरोजा काफी लाभ पहुंचाता है। इस रत्न को पहनने वाला व्यक्ति बीमारी से बचा रहता है। साथ उसे दुश्मन चाहकर भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। कहा जाता है कि अगर आपका किसी अपने से मतभेद हो गया तो उसे फिरोजा भेंट कर दें, जल्द ही उससे रिश्ते सुधर जाएंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें