नक्षत्र देखकर पहनें नए कपड़े
हर नई चीज मन में उमंग भर देती है। नए कपड़ों के प्रति हमारा स्नेह भी कुछ इसी तरह का होता है। कई बार हमें जो ड्रेस सबसे प्यारी होती है, अक्सर वही खराब हो जाती है। समझ में नहीं आता ऐसा क्यों हुआ?...
हर नई चीज मन में उमंग भर देती है। नए कपड़ों के प्रति हमारा स्नेह भी कुछ इसी तरह का होता है। कई बार हमें जो ड्रेस सबसे प्यारी होती है, अक्सर वही खराब हो जाती है। समझ में नहीं आता ऐसा क्यों हुआ? हमारा ज्योतिष शास्त्र नक्षत्रों के द्वारा ऐसे मसलों को बड़ी रोचकता से सुलझाता है।
नक्षत्रों के बारे में आप जानते हैं। हमारे आकाश मंडल में 27 नक्षत्र हैं। ये नक्षत्र सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव देते हैं। अगर नई ड्रेस पंचांग या कैलेंडर में नक्षत्र देखकर पहली बार पहनी जाए तो हो सकता है अचानक आपकी आर्थिक स्थिति सुधर जाए या फिर हो सकता है। आपको लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाए। ऐसा भी हो सकता है कि नक्षत्रों के ज्ञान के बिना पहनी ड्रेस को चूहे काट सकते हैं या फिर आपको आग से खतरा हो सकता है।