ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVivah Panchami 2020 today check today Vivah Panchami rahukal timings

आज का पंचांग 19 दिसंबर : आज है विवाह पंचमी, इसी दिन हुआ था भगवान राम और सीता का शुभ विवाह

आज श्री राम विवाहोत्सव है। मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को भगवान राम ने माता सीता के साथ विवाह किया था। ऐसे में इस तिथि को श्रीराम विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विवाह पंचमी (Vivah...

आज का पंचांग 19 दिसंबर : आज है विवाह पंचमी, इसी दिन हुआ था भगवान राम और सीता का शुभ विवाह
पं. वेणीमाधव गोस्वामी ,नई दिल्लीSat, 19 Dec 2020 07:25 AM
ऐप पर पढ़ें

आज श्री राम विवाहोत्सव है। मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को भगवान राम ने माता सीता के साथ विवाह किया था। ऐसे में इस तिथि को श्रीराम विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विवाह पंचमी (Vivah Panchami) भी कहते हैं। इसी दिन भगवान राम और सीता का शुभ-विवाह हुआ था। 

आज प्रात: 9 बजे से 10.30 बजे तक राहुकाल रहेगा। 

पंचक प्रारंभ सुबह 7.16 बजे से। नागपंचमी (दक्षिण भारत)। श्री राम विवाहोत्सव। गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस तिथि के अनुसार। सूर्य  दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। हेमंत ऋतु। राहुकालम्।
  
19 दिसंबर, शनिवार, 2020, 28 मार्गशीर्ष (सौर) शक 1942, 5 पौष मास प्रविष्टे 2077, 3 जमादि अव्वल सन हिजरी 1442, मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी मध्याह्न 2.15 बजे तक, उपरांत षष्ठी, धनिष्ठा नक्षत्र सायं 7.40 बजे तक तदनंतर शतभिषा नक्षत्र, हर्षण योग मध्याह्न 12.46 बजे तक उपरांत वज्र योग, बालव करण, चंद्रमा कुंभ राशि में (दिन-रात)       

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें