ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVivah Muhurat 2022 This auspicious work started with the end of Kharmas only two marriages in the month of January Astrology in Hindi

Vivah Muhurat 2022: खरमास खत्म होने के साथ ही शुरू हुए ये शुभ कार्य, जनवरी माह में केवल दो विवाह मुहूर्त

हिंदू पंचांग का 11 महीना माघ आज से प्रारंभ हो गया है। इस महीने को हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। माघ महीने में कई व्रत-त्योहार भी आते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, माघ मास में स्नान, दान,...

Vivah Muhurat 2022: खरमास खत्म होने के साथ ही शुरू हुए ये शुभ कार्य, जनवरी माह में केवल दो विवाह मुहूर्त
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 18 Jan 2022 11:03 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हिंदू पंचांग का 11 महीना माघ आज से प्रारंभ हो गया है। इस महीने को हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। माघ महीने में कई व्रत-त्योहार भी आते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, माघ मास में स्नान, दान, उपवास व तप का विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ के महीने में प्रारंभ किए गए कार्यों को फलदायी माना जाता है। आज के दिन के पुष्य नक्षत्र होने से भूमि, भवन व सोना-चांदी आदि की खरीदारी के लिए शुभ है।

18 जनवरी से इन 5 राशियों के लोग रहें सावधान, बुधदेव डाल सकते हैं नकारात्मक प्रभाव

इस महीने आएंगे ये तीज-त्योहार

21 जनवरी- संकष्ठी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत को संतान प्राप्ति की कामना करने वालों के लिए उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही इस व्रत से संतान के संकट दूर होते हैं।
28 जनवरी- षठ्तिला एकादशी पर तिल का प्रयोग करने से स्वास्थ्य व समृद्धि की प्राप्ति होती है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है।
31 जनवरी- अमावस्या के दिन स्नान-दान व तर्पण का महत्व है।
5 फरवरी- बसंत पंचमी के दिन विवाह के अबूझ मुहूर्त है। विवाह के लिए इस तिथि को बेहद शुभ माना जाता है।
16 फरवरी- माघ पूर्णिमा के दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कहते हैं कि ऐसा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।

30 जनवरी से शुक्र होने जा रहे मार्गी, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

खरमास खत्म होने के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत-

शुक्रवार को खरमास समाप्त होने के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई है। अब नामकरण, यज्ञोपवीत संस्कार, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य किए जा सकेंगे। जनवरी मास में पहला विवाह मुहूर्त 22 जनवरी को है। इसके बाद 23 जनवरी को भी विवाह मुहूर्त है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें